एक्सप्लोरर

Mumbai: बीते पांच सालों में मुंबई में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या में हुई भारी गिरावट, जानें आंकड़ा

मुंबई पुलिस ने बताया कि शहर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या में इस साल भारी गिरावट दर्ज की गई है. साल 2016 के मुकाबले में 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

Annual Crime Report Mumbai: मुंबई पुलिस ने बताया कि शहर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या में इस साल भारी गिरावट दर्ज की गई है. साल 2016 के मुकाबले में 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. साल 2016 में कुल 562 लोगों ने सड़क दुर्घटना से अपनी जान गंवाई थी वहीं, बीते साल 316 लोगों की इससे जान गई. वहीं सड़क दुर्घटना में घायल लोंगों की संख्या में भी भारी कमी देखी गई है. साल 2016 में 3,517 लोग इससे घायल हुए थे, वहीं बीते साल 1972 लोग सड़क हादसों में जख्मी हुए. इसे लेकर पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने कहा कि यह पुलिस की लगातार कोशिशों व जागरुकता अभियानों की वजह से है. 

साइबर क्राइम के मामलों में आई कमी

मुंबई में पिछले साल साइबर अपराध के 2,800 से अधिक मामले दर्ज किये गए. शहर के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने मंगलवार को यह जानकारी दी. नगराले ने कहा कि इस तरह के अपराधों का कम पता चलने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों की अधिक समय लेने वाली कार्यप्रणाली जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 के दौरान शहर में कुल 2,883 साइबर अपराध हुए, जो वर्ष 2020 में दर्ज साइबर अपराध के मामलों से 448 अधिक हैं.

वर्ष 2020 में 2,435 और वर्ष 2019 में 2,518 मामले दर्ज किये गए थे. पुलिस ने साइबर अपराध के 16 फीसदी मामले वर्ष 2021 में उजागर किये, जबकि वर्ष 2020 में ऐसे मामलों का पता लगाने की दर नौ फीसदी थी. यह दर 2019 में 14 फीसदी थी.

साइबर अपराध के मामलों के उजागर होने की कम दर के बारे में बात करते हुए नगराले ने कहा, ‘‘साइबर अपराध का चेहरा नहीं होता और ऐसे अपराधों में उपयोग किये जाने वाले ‘सर्वर’ ज्यादातर देश से बाहर होते हैं.’’ पुलिस प्रमुख ने कहा कि साइबर अपराधी वीपीएन, टोर ब्राउजर और मास्किंग तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें

Maharashtra: संजय राउत ने BJP नेता किरीट सोमैया पर निशना, कहा- 'बाप बेटे दोनों जाएंगे जेल'

Maharashtra: अस्पताल में हुई शख्स की मौत, परिवार का दावा 'सरकारी अस्पताल में मृत मरीज के शरीर पर रेंग रही थी चींटियां'

Omicron in Mumbai: ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर आया हैरान करने वाला आंकड़ा, 95 प्रतिशत सैंपल निकले पॉजिटिव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget