एक्सप्लोरर

'पापा! मेरी बेटी को संभाल लेना और पत्नी को छोड़ना मत', बेवफाई से तंग आकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेट ने किया सुसाइड

Mumbai Suicide Case: मुंबई में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के बेटे ने आत्महत्या कर ली. पिता ने बहू और उसके दोस्त पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

Mumbai News: मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जहां एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली,जिसके बाद 59 वर्षीय पूर्व मुंबई पुलिसकर्मी ने अपनी बहू और उसके पुरुष मित्र पर अपने बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है.

मुंबई के चुन्नभट्टी पुलिस स्टेशन ने दो लोगों के खिलाफ (मृतक की पत्नी के खिलाफ और उसके पुरुष दोस्त) BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई.

नहीं किया था सरकारी आवास खाली
शिकायत के अनुसार, मृतक की उम्र 28 वर्ष थी और वह चूनाभट्टी में एक सरकारी आवास में अपनी 24 वर्षीय पत्नी और दो वर्षीय बेटी के साथ रह रहा था. सेवानिवृत्त होने के बावजूद शिकायतकर्ता पेंशन पर रह रहा था और उसने अभी तक सरकारी आवास खाली नहीं किया था.

दंपती के बीच बार बार होते थे झगड़े
मृतक ने 2020 में प्रेम विवाह किया था और कुछ ही समय बाद यवतमाल से मुंबई शिफ्ट हो गया, हालांकि जल्द ही वैवाहिक कलह शुरू हो गई, शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहू अक्सर फोन पर उसके पुरुष मित्रों से चैट करती थी और बात करती थी, जिससे दंपति के बीच बार बार झगड़े होते थे.

'महिला और उसके दोस्त के बीच संबंध था जारी 
अक्टूबर 2024 में दशहरा के दौरान स्थिति और खराब हो गई, जब मृतक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को उसके पुरुष मित्र के साथ घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, हालांकि उस समय मामला सुलझ गया था,लेकिन शिकायतकर्ता का दावा है कि महिला और उसके दोस्त के बीच संबंध जारी था. लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर, घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

शिकायतकर्ता को घर पर एक सुसाइड नोट मिला, जिसमे उसके बेटे द्वारा लिखा गया था, उसकी पत्नी द्वारा मानसिक उत्पीड़न का विवरण दिया गया था,घर पर सब अपने बेटे का फोन लोहे की अलमारी में छिपा हुआ पाया, डिवाइस की जांच करने पर, उसे मृतक द्वारा अपनी मृत्यु से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया एक विचलित करने वाला वीडियो मिला.

वीडियो में बेटे ने स्पष्ट रूप से कहा, "पापा, मेरी पत्नी, उसके पुरुष दोस्त और उनकी महिला परिचित को मत छोड़ना और प्लीज मेरी बेटी की पूरी जिम्मेदारी केवल आप और मां संभालना."

फोन की आगे की जांच में एक और सुसाइड नोट की तस्वीर मिली. इसमें मृतक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के बीच संबंध था. दावा है कि वे उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. कथित तौर पर दोस्त ने कहा था, "मैं तुम्हारी पत्नी के साथ सो रहा हूँ, तुम मर जाओ, मैं उसे खुश रखूंगा."

कार्रवाई करने का किया आग्रह 
शिकायतकर्ता ने पुलिस से अपने बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए अपनी बहू और उसके कथित साथी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई की चुन्नभट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Sanjay Raut: संजय राउत ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- 'BJP वाले राहुल गांधी के...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget