एक्सप्लोरर

Mumbai: इंसानियत शर्मसार! मुंबई में मां ने प्रेमी से कराया अपनी ढाई साल की बच्ची का रेप, फिर कर दी हत्या

Mumbai Rape Case: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला और उसके 19 वर्षीय बॉयफ्रेंड को ढाई साल की बेटी के साथ रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Mumbai Rape News: मुंबई के मालवणी इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने एक महिला और उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला के सामने उसके प्रेमी ने उसकी ढाई साल की बेटी का रेप किया. यही नहीं प्रेमी के साथ मिलकर उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी.

इस मामले में मालवणी पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए बच्ची की हत्या करवाई थी, क्योंकि वह बच्ची को अपने साथ नहीं ले जाना चाहती थी.

डॉक्टर ने बच्ची को  कर दिया मृत घोषित
बच्ची को रविवार (18 मई) को देर रात इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया. लेकिन, इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची के निजी अंगों पर चोट के निशान पाए. ऐसे में पुलिस को सूचित किया गया. डॉक्टर की जांच में सामने आया कि बच्ची की मौत सांस रुकने के कारण हुई थी.

आरोपी महिला और 19 वर्षीय आरोपी के बीच प्रेम संबंध था. महिला जब गर्भवती थी, उस समय उसके पति ने छोड़ दिया था. वह अपनी मां के घर पर रहती थी और प्रेमी संग जाना चाहती थी.

मां और उसके प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मौत Shock due to asphyxia की वजह से हुई और लड़की के साथ रेप किया गया है. इस घटना के बारे में अधिक जांच के बाद पुलिस ने मृत लड़की की मां और उसके प्रेमी को पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने धारा 70,64,65 (2), 66,103,238,3 (5) भारतीय न्याय संहिता के साथ-साथ POCSO अधिनियम की धारा 6,10.21 के तहत मामला दर्ज किया है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget