एक्सप्लोरर

IMD के रेड अलर्ट के बाद मुंबई पुलिस की लोगों से अपील, 'घरों के अंदर रहें'

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से आम जीवन प्रभावित हुआ है. बीएमसी ने शहर के सभी स्कूल-कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया है.

मुंबई में मौसम को देखते हुए पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है. मुंबई पुलिस ने कहा कि मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मुंबईकर से अपील है कि अगर जरूरी काम न हो तो घरों में रहें. पुलिस के किसी भी तरह की इमरजेंसी की स्थिति में लोगों से अपील की है कि वो डायल 100 और डायल 112 संपर्क करें. 

मुंबई और ठाणे के सभी स्कूल बंद

भारी बारिश को देखते हुए कल मुंबई और ठाणे के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने स्कूलों से अभिभावकों को सूचित करने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

कहां-कितनी बारिश?

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे के बीच मुंबई के कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. पीटीआई के मुताबिक, इस दौरान अंधेरी के मालपा डोंगरी क्षेत्र में सबसे अधिक 157 मिमी वर्षा दर्ज की गई, इसके बाद पवई के पासपोली में 155 मिमी और डिंडोशी में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

  भारी बारिश के बाद जलभराव के चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई. लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं.  महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा और कुछ जगहों पर अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई है. लगातार बारिश से शहर के मीठी नदी का जलस्तर 2.5 मीटर तक बढ़ गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 4.2 मीटर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget