एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: मुंबई में समय से 2 दिन पहले मानसून की एंट्री, भारी बारिश से धंसी सड़कें, जलजमाव से परेशानी

Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र के मुंबई में समय से 2 दिन पहले मानसून की एंट्री होने के साथ-साथ भारी बारिश की वजह से कई जगह सड़कें धंस गई हैं. वहीं कई जगह जलभराव हो गया है.

Mumbai Weather Update: महाराष्ट्र के मुंबई समेत अन्य जिलों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. दक्षिण-पश्चिम मानसून 2 दिन पहले ही मुंबई पहुंच गया है. मुंबई और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और पारा भी नीचे आ गया है. वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश ने अपने साइड इफेक्ट्स भी दिखाने शुरू कर दिए है. मुंबई से अहमदाबाद जानें वाले राजमार्ग पर सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हुआ. जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

पालघर जिले में भी सड़क का हिस्सा धंसा
वहीं भारी बारिश की वजह से पालघर जिले में भी सड़क का एक हिस्सा धंस गया. जिसकी वजह से मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर 4 घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ. इसके अलावा पालघर के मालजीपाड़ा इलाके में भी सड़क का हिस्सा धंस गया. जिससे सड़क के दोनों और आवाजाही बाधित हो गई. इसके अलावा लातूर में तेज हवाओं और बारिश की वजह से एक साइनबोर्ड गिर गया जिससे एक युवक की मौत हो गई.

इन जिलों में हुई भारी बारिश
महाराष्ट्र के मुंबई के अलावा नासिक, ठाणे, अहमदनगर, सतारा, छत्रपति संभाजीनगर और जलगांव सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई. बता दें कि इस बार मानसून 30 मई को ही केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में पहुंच गया था. वैसे आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचा और 11 जून तक मुंबई और 5 जून पूर्वोत्तर के इलाकों में पहुंचता है लेकिन इस बार 2 दिन पहले ही मुंबई में मानसून की एंट्री हो गई. लगभग पिछले 24 घंटे की बारिश की वजह से कई जगह जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा ट्रैफिक जाम से यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है.

11 जून तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 जून तक मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे हफ्ते में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: PM Modi Oath Ceremony: महाराष्ट्र के इन छह नेताओं को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानिए उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget