एक्सप्लोरर

PM Modi Oath Ceremony: महाराष्ट्र के इन छह नेताओं को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, जानिए उनके बारे में सबकुछ

PM Modi Oath Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है. मोदी कैबिनेट में आज नितिन गडकरी, रामदास अठावले और पीयूष गोयल समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है.

PM Modi Swearing-In Ceremony: नरेंद्र मोदी ने आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. बीजेपी लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई इसलिए NDA गठबंधनों के साथ मिलकर सरकार बना रही है. मोदी सरकार 3.0 में आज महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं ने शपथ ली है. 

नागपुर से सांसद नितिन गडकरी, RPI (A) अध्यक्ष रामदास अठावले, मुरलीधर मोहोल, रक्षा खडसे, प्रताप राव जाधव और पीयूष गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली है.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में इन नेताओं को मंत्रिपद मिलना काफी अहम माना जा रहा है. इसलिए इन नेताओं को मोदी सरकार 3.0 में जगह मिली है.

कौन हैं नितिन गडकरी?
नितिन गडकरी नागपुर से बीजेपी सांसद हैं. गडकरी ने 2009 से 2013 तक बीजेपी के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है. हाल ही में, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरी बार जीत हासिल की है. नितिन गडकरी 1.3 लाख से अधिक वोटों से जीते हैं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे को हराया है. नितिन गडकरी को कुल 655,027 वोट मिले.

कौन हैं रामदास अठावले?
रामदास अठावले का पूरा नाम रामदास बंधु अठावले है. 25 दिसंबर 1959 को सांगली जिले के अगलगांव में जन्मे अठावले ने मुंबई में सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ में शिक्षा प्राप्त की है और वे बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं. रामदास अठावले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष हैं, जो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का एक अलग समूह है.

अठावले पंढरपुर (1999-2009) और मुंबई उत्तर मध्य (1998-1999) से लोकसभा सांसद (एमपी) थे. उन्होंने 1990 से 1995 तक महाराष्ट्र सरकार में समाज कल्याण, परिवहन, खेल और युवा कल्याण और रोजगार गारंटी के कैबिनेट मंत्री का पद भी संभाला है. रामदास आठवले हमेशा मोदी के साथ रहे हैं और उनका समर्थन किया है.

पीयूष गोयल कौन हैं?
पीयूष गोयल बीजेपी के सांसद हैं. इससे पहले वो राजसभा सांसद थे. ये पहली बार था जब गोयल ने लोकसभा का चुनाव मुंबई उत्तर सीट से लड़ा और जीते. गोयल सांसद होने के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं. पीयूष गोयल ने 2017 से 2021 तक, रेल मंत्री का पद संभाला है. गोयल ने कोयला मंत्री, वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में भी काम किया है. 

रक्षा खडसे, प्रतापराव जाधव और मुरलीधर मोहोल ने ली शपथ
मोदी सरकार में आज रक्षा खडसे ने मंत्री पद की शपथ ली है. रक्षा खडसे NCP नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में खडसे ने फिर से जीत कर सभी को चौंका दिया है.

प्रतापराव जाधव ने भी आज मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. जाधव शिवसेना सांसद हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार नरेंद्र दगडू खेडेकर को लोकसभा चुनाव में हराया है. जाधव महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं.

मोदी सरकार में आज मुरलीधर मोहोल की भी एंट्री हो चुकी है. मोहोल महाराष्ट्र के पुणे निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं. मुरलीधर मोहोल की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है और उन्होंने कृषि और व्यवसाय को अपना पेशा घोषित किया है.

ये भी पढ़ें: रामदास अठावले मोदी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे या नहीं? साफ हुई तस्वीर

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

India- America ट्रेड डील को लेकर कल Delhi में बातचीत संभव- सूत्र | Breaking | Donald Trump
IPO Alert: Corona Remedies IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
IndiGo का नया संकट, क्या Kingfisher और Jet Airways जैसा होगा हाल ?| Paisa Live
Indigo Crisis: इंडिगो संकट पर DGCA का बड़ा एक्शन, '5% उड़ानें कम करने का आदेश' | Breaking
NFO Launch: Tata का Multi-Cap Consumption Fund, Open-Ended और Long-Term Growth के लिए Best

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'वंदे मातरम में मां दुर्गा है और मुसलमान के लिए अल्लाह ही...', राष्ट्रीय गीत को लेकर क्या बोले अरशद मदनी?
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'मैं तो केक लेकर गया था', तेजू भैया को 'भगवान' मानने वाले अविनाश ने रो-रोकर बताया, 'मुझे नंगा कर के पीटा गया'
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
'यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, हालात हो रहे सामान्य', संसद में बोले केंद्रीय मंत्री, सैकड़ों फ्लाइट आज भी रद्द
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सूर्यकुमार यादव नहीं..उस खिलाड़ी को दो टीम इंडिया की टी20 कप्तानी, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर? जान लीजिए अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर? जान लीजिए अपडेट
Bra Cancer Risk: क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
क्या ब्रा की टाइटनेस और कलर से भी होता है कैंसर का खतरा, इस बात में कितनी हकीकत?
Saudi Arabia alcohol Rules: सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
सऊदी अरब में मुस्लिम शराब पी लें तो कितनी मिलती है सजा? जान लें नियम
Embed widget