एक्सप्लोरर

NSG कंमाडो को लोन ऐप वाले कर रहे थे परेशान, जवान ने अपने अधिकारियों से कर दी शिकायत, फिर जो हुआ...

Mumbai News: मुंबई में एक लोन ऐप वाले अनजाने में NSG कमांडो से उलझ गए. परेशान होकर जब जवान ने अपने विभाग में शिकायत कर दी तो 2 दिन में एजेंटो का पूरा सिस्टम रडार पर आ गया.

NSG Commondo Vs Instant Loan App: नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के एक कमांडो को मोबाइल ऐप के जरिए पैसे उधार लेने के बाद रिकवरी एजेंटों ने परेशान करना शुरू किया. इस बीच एजेंटों को यह समझ नहीं आ रहा था कि वे एक उच्चस्तरीय बल के सदस्य को परेशान कर रहे हैं. कुछ दिनों तक परेशानी सहने के बाद, 29 वर्षीय कमांडो ने अपने विभाग से शिकायत की, जिसने कुछ ही समय में एजेंटों का पता लगा लिया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को त्वरित समाधान के लिए एनएसजी को सौंप दिया जाना चाहिए.

इंस्टेंट लोन ऐप से लिया था लोन

पवई निवासी शिकायतकर्ता ने पिछले महीने लोन के लिए आवेदन किया था. उन्होंने बताया कि मुझे पैसे की जरूरत थी और मैंने गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से एक इंस्टेंट लोन ऐप को इंस्टाल दिया. 2 मई को, मैंने 3,000 रुपये के लोन के लिए अप्लाई किया लेकिन मेरे खाते में केवल 1,900 रुपये ही आए. कुछ दिनों के बाद, मुझे ऋण चुकाने के लिए कॉल और संदेश आने लगे और मैंने पूरी राशि का भुगतान ऐप की यूपीआई आईडी पर किया जो कि लगभग 7200 रुपये था, हालांकि मुझे उसके बाद भी कई फोन आए, जिसमें कहा गया था कि मेरा लोन बाकी है और मुझे इसे चुकाना है.

Mumbai: बुजुर्ग मूक-बधिर मां को 5 सालों से प्रताड़ित कर रहा था कलयुगी बेटा, पड़ोसी मिलते तो कहता- गिरने से आई है चोट, अंत में ऐसे हुआ खुलासा

परेशान होकर कमांडों ने विभाग को कर दी शिकायत

कमांडो ने कहा कि जून में, उत्पीड़कों ने अपनी अगली चाल पर चली. वसूली एजेंटों ने मेरे आधार और पैन कार्डों से छेड़छाड़ की और कई अश्लील बातें लिखीं. वे मुझे गाली देने लगे. वे मेरे कॉनटैक्ट लिस्ट और रिश्तेदारों को आपत्तिजनक संदेश भेजने लगे. मेरी संपर्क सूची में इतने सारे कमांडो और पुलिस अधिकारियों के नंबर हैं. वे भी मुझसे इस बारे में पूछने लगे. इसके बाद मैंने अपने विभाग को घटना के बारे में सूचित किया. बकौल मिड-डे पोर्टल, कमांडो को उसके विभाग ने पहले पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा था. तब उनकी उच्च प्रशिक्षित टीम और बड़े अधिकारियों ने मामले को अपने हाथ में ले लिया.

2-3 दिन में आरोपियों का लगाया पता

उन्होंने बताया कि मेरे विभाग ने आरोपियों का पता लगाया और उनकी पहचान कर ली गई है. एजेंट इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल करते थे और धमकी भरे संदेश भेजते थे. अब, वे हमारे रडार पर हैं. फिलहाल कमांडो ने राहत की सांस ली. उन्होंने कहा कि अगर राज्य साइबर सेल हमें इन आरोपियों का पता लगाने का अधिकार देता है, तो हम इसे 2-3 दिनों में कर सकते हैं. हमें इसे करने के लिए बस अनुमति चाहिए.

Prophet Muhammad Row: भिवंडी पुलिस के सामने नहीं पेश हुए नवीन कुमार जिंदल, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज, अमित शाह से मिले तटकरे और सुले
बदलने वाले हैं महाराष्ट्र के समीकरण? NCP के गुटों के विलय की चर्चा तेज
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget