एक्सप्लोरर

Maharashtra: पूर्व CM उद्धव ठाकरे के काफिले से हटाई गईं 'एक्स्ट्रा' गाड़ियां, इस पर पार्टी ने कह दी ऐसी बात

Uddhav Thackeray Security: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के सुरक्षा काफिले में शामिल किए गए अतिरिक्त वाहन को अब हटा लिया गया है. इसको लेकर शिवसेना यूबीटी राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है.

Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त वाहन हटा लिए हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. शिवसेना (यूबीटी) के एक अधिकारी ने दावा किया कि उपनगर बांद्रा में स्थित ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री’ (Matoshree) के बाहर भी सुरक्षाकर्मियों की तादाद कम कर दी गई है, लेकिन पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा का स्तर कम नहीं किया गया है. 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के सुरक्षा काफिले के लिए एक-एक अतिरिक्त गाड़ी उपलब्ध कराई थी. उन्होंने बताया कि इन अतिरिक्त गाड़ियों को हटा लिया गया है. हालांकि उन्होंने ऐसा करने का कोई कारण नहीं बताया है. उद्धव ठाकरे को ‘ज़ेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है जबकि उनके बेटे आदित्य ठाकरे को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. पुलिस ने एक बयान में साफ किया कि मुंबई पुलिस के तहत आने वाले क्षेत्र में रहने वाले सुरक्षा प्राप्त किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को ना तो वापस ली गयी है और ना ही उसका स्तर कम किया गया है.

उद्धव ठाकरे के काफिले से हटाई गई पायलट कार
उधर, शिवसेना यूबीटी का कहना है कि राजनीति से प्रेरित होकर सुरक्षा कम कर दी गई है.  उद्धव ठाकरे की जेड प्लस सुरक्षा बरकरार रखी गई है लेकिन अतिरिक्त पुलिस फोर्स और पायलट कार हटा ली गई है. ऐसा बताया जा रहा है कि जब उद्धव सीएम बने थे तब उनके काफिले में अतिरिक्त वाहन और सुरक्षाकर्मी जोड़े गए थे. बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा में एक बुलेट प्रूफ कार, एक पुलिस निरीक्षक, दो सहायक पुलिस निरीक्षक, दो पुलिस उप-निरीक्षक, दो एस्कॉर्ट वाहन होते हैं जिनमें से हर वाहन में छह कॉन्स्टेबल सवार रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने शेयर किया योग का वीडियो, कहा- 'करो योग, रहो निरोग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
मुंबई लोकल में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई लोकल में महिलाओं की वीडियो बनाकर AI से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर संजय राउत बोले- क्या वो मेरे व्यक्तिगत दुश्मन?
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget