एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News: नर्स की हत्या कर कई घंटों तक कार में लाश ले घूमता रहा कॉन्स्टेबल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thane News: मुंबई में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने पहले तो नर्स की हत्या कर दी उसके बाद शव को लेकर घंटों तक घूमता रहा. बाद में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Mumbai Crime News: ठाणे (Thane) के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने 51 वर्षीय नर्स की हत्या के आरोप में एक 39 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल और उसके साले को गिरफ्तार किया. नर्स के साथ कांस्टेबल के नाजायज संबंध थे. कांस्टेबल सचिन खाजेकर ने 13 जून की रात अपनी कार में गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह की तलाश में 13-14 घंटे उल्हासनगर, कल्याण, भिवंडी, नासिक और नेवली गांव में घूमता रहा. घटना उल्हासनगर 5 की कैलाश कॉलोनी की है. महिला आशा मोरे, जिसकी दो शादियां हो चुकी हैं, कथित तौर पर कांस्टेबल के साथ रिश्ते में थी.

खाजेकर ठाणे पुलिस आयुक्तालय में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं और 2008 में पुलिस बल में शामिल हुए थे. वह उल्हासनगर के सुभाष टेकड़ी इलाके में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं. उसका साला 31 वर्षीय कल्पेश खैरनार भी उल्हासनगर का रहने वाला है.

मुखबिर ने दी पुलिस को सूचना

घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब एक मुखबिर ने पुलिस को कल्याण के पास सुनसान नेवली इलाके में एक महिला के शव के साथ घूम रही एक कार की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में शव को देखा और उल्हासनगर के केंद्रीय अस्पताल में ले जाकर, कार को जब्त कर लिया. हिल लाइन थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रंजीत धेरे ने कहा कि कांस्टेबल का महिला के साथ कई सालों से अवैध संबंध था.

Mumbai News: अश्लील वीडियो कॉल से शख्स को लगा 2 लाख का चूना, ठगों ने धोखा देने के लिए अपनाई ये तरकीब

गला घोंटकर की हत्या

प्राथमिक जांच के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि वह नियमित रूप से पैसे की मांग कर रही थी और कहती थी कि वह अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ रहे. इसके बाद, कांस्टेबल गुस्से में आ गया और उसे मारने का फैसला किया. उसने उसे टहलने के लिए बुलाया और चलती कार में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. घबराकर उसने फिर शव को फेंकने के लिए सुनसान जगह की तलाश की. हालांकि 14 जून की शाम तक उसका कोई पता नहीं चला. पुलिस ने बताया कि उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए मदद के लिए अपने साले को बुलाया. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 18 जून तक के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

Alert: मुंबईवासी इस तरह के मैसेज से हो जाएं सावधान, मिनटों में लग जाएगा लाखों का चूना, कई लोग हो चुके हैं शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
'हमारी इच्छा होती है कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें', शिवसेना नेताओं ने चढ़ाया सियासी पारा
Ayush Malik Case: शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
शामली के आयुष मलिक मामले पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इसमें किसी की...'
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बाद इस शहर में 11 जून को प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, दिल्ली के बाद इस शहर में 11 जून को प्रदर्शन
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget