एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई के होटल में आग की घटना पर पुलिस हुई सख्त, सुरक्षा में मिली चूक तो रोक दी जाएगी बिजली-पानी

Mumbai Hotel Fire: मुंबई के सांताक्रुज स्थित गैलेक्सी होटल में रविवार को आग लग गई थी. अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और होटल के प्रबंधक भी पुलिस के रेडार पर हैं.

Mumbai News: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और फायर ब्रिगेड ने गैलेक्सी होटल (Galaxy Hotel Fire) से आग की घटना की जांच के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है. होटल में रविवार को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. होटल यदि अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो  ऐसी स्थिति में होटल की पानी और बिजली की सप्लाई रोक दी जाएगी. उधर, मुंबई पुलिस ने कहा कि वे दस्तावेजों की जांच के बाद होटल प्रबंधक और मालिक से पूछताछ कर सकते हैं.

सुरक्षा मानकों पर नहीं उतरे खरे, तो होगी कार्रवाई
सांताक्रूज़ स्थित गैलक्सी होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे. इस बीच, मृतकों के परिवार उनके शवों को हासिल करने विले पार्ले में नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल पहुंचे. मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएन अंबुल्गेकर  ने बताया कि हमने होटल से दस्तावेज जमा करने को कहा है. अगर हमें पता चलता है कि होटल ने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया था तो हम पानी और बिजली की आपूर्ति बंद कर सकते हैं. बता दें कि इस होटल में नौरोबी जा रहे यात्री ठहरे हुए थे.

होटल के कंस्ट्रक्शन में हुआ थ बदलाव, अब होगी कार्रवाई
 वकोला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने होटल के कर्मचारियों को दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है. बताया जा रहा है कि होटल के कंस्ट्रक्शन में कुछ बदलाव किया गया था. इस संबंध में बीएमसी के एक अन्य अधिकारी ने रविवार को बताया था कि होटल ने कथित तौर पर संरचनात्मक परिवर्तन किए हैं. जिस तरह से मानकों का उल्लंघन किया गया है, उसके संबंध में संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी. आग की घटना से दो कमरों के सामान नष्ट हो गए हैं जबकि सीढ़ियों और लॉबी को भी नुकसान पहुंचा है. 

य़े भी पढ़ें-  Ahmednagar: अहमदनगर मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मांग, कहा- 'दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget