एक्सप्लोरर

मुंबई: PMC बैंक मामले में अब आवास डेवेलपर्स पर आरोप, 'कागजी लोन' पर हुआ ये नया खुलासा

Mumbai News: PMC बैंक मामले में आवास डेवेलपर्स एंड कंस्ट्रक्शन सामने आया है, कंपनी को 135 करोड़ की क्रेडिट लिमिट दी लेकिन 30 करोड़ ही मिले. इसके बावजूद बैंक ने 170 करोड़ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

देश की चर्चित पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक से जुड़े लोन घोटाले में एक और बड़ा नाम सामने आया है. आवास डेवेलपर्स एंड कंस्ट्रक्शन प्रा. लि.. बैंक ने इस कंपनी को 135 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट मंजूर की थी, लेकिन दस्तावेज़ों के मुताबिक कंपनी को केवल 30 करोड़ की राशि ही वाकई में मिली.

इसके बावजूद बैंक ने 170 करोड़ की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, एक हालिया फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया है कि बैंक ने पृथ्वी रियल्टर्स एंड होटल्स प्रा. लि. नाम की कंपनी को 87.5 करोड़ का लोन स्वीकृत किया था.

अगस्त 2012 के बाद किसी तरह की नई फंडिंग हुई ही नहीं

इस पूरे मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक सिंघानिया एंड एसोसिएट्स द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2012 के बाद किसी तरह की नई फंडिंग नहीं हुई. हालांकि बैंक की ओर से लोन लिमिट बढ़ाने की मंजूरी दी जाती रही 75.25 करोड़ (2015), 65.25 करोड़ और 10 करोड़ (2017), और 135 करोड़ (2019). इन सबके बावजूद, बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए. इसके बजाय सिर्फ ब्याज की एंट्रियां जोड़कर लोन को एक्टिव दिखाया गया.

इस कंपनी ने कहा है कि उसने मुंबई, ठाणे और पालघर में कई संपत्तियाँ गिरवी रखीं, यह मानते हुए कि मंजूर की गई राशि का पूरा उपयोग होगा. लेकिन जब रकम नहीं मिली, तब कंपनी ने बैंक के ₹170 करोड़ की मांग को चुनौती दी.

NCLT और कंपनी ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया

इससे पहले प्रिथ्वी रियल्टर्स एंड होटल्स प्रा. लि. के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जिसमें 87.5 करोड़ के लोन की मंजूरी तो दी गई, लेकिन एक रुपया भी जारी नहीं किया गया. इसके बावजूद, कंपनी पर 150 करोड़ से अधिक की देनदारी दर्ज कर दी गई. यह मामला फिलहाल NCLT में है और कंपनी ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

इसके साथ ही RBI की 2019 की ऑडिट रिपोर्ट के पैरा 7 में यह भी सामने आया कि PMC बैंक ने करीब 21,000 फर्जी लोन एंट्रियाँ दर्ज कीं, जिनकी कुल रकम 5,000 करोड़ से भी ज्यादा थी. इससे बैंक की वित्तीय स्थिति बेहतर दिखाने की कोशिश की गई. अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget