एक्सप्लोरर

Mumbai: पीएम मोदी को मिलेगा पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, जानिए और किन हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर और उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर के सम्मान और समृति में मंगेशकर परिवार लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू कर रहा है. इस पुरस्कार के लिए सबसे पहले पीएम मोदी को चुना गया है.

मुंबई: स्वर साम्राज्ञी और भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर की याद में उनके परिवार द्वारा सोमवार को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की गई. ये अवार्ड हर वर्ष 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर देश की ऐसी महान हस्ती को दिया जाएगा जिन्होंने देश और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया हो. इस  वर्ष लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्करा से पीएम मोदी को सम्मानित किया जाएगा.

लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में शुरु किया जा रहा है पुरस्कार

एक बयान में, मंगेशकर परिवार और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने लता मंगेशकर के सम्मान और स्मृति में इस साल से पुरस्कार स्थापित करने का फैसला किया है. बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का इस साल फरवरी में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के बाद निधन हो गया था. वह 92 वर्ष की थीं.

पीएम मोदी को सर्वप्रथम दिया जाएगा मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

बयान में आगे कहा गया ह कि,”हम यह घोषणा करते हुए प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि पहला पुरस्कार विजेता कोई और नहीं बल्कि भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं." गौरतलब है कि पीएम मोदी को आगामी 24 अप्रैल को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का क्या है उद्देश्य

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का उद्देश्य संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करना है. मंगेशकर परिवार ने बयान में आगे कहा, अनुभवी अभिनेत्री आशा पारेख और जैकी श्रॉफ को "सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं" के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष सम्मान) प्राप्त होगा. वहीं राहुल देशपांडे को भारतीय संगीत के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार मिलेगा, जबकि सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार "संजय छाया" नाटक को दिया जाएगा. इनके अलावा मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी पुरस्कार) नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर चैरिटी ट्रस्ट को "समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं" के लिए दिया जाएगा.

कहां होगा मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह

बता दें कि मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह मुंबई के षण्मुखानंद हॉल, सायन में रविवार 24 अप्रैल को होगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा मंगेशकर करेंगी और उनके हाथों से ही पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. समारोह शाम 6 बजे शुरू होगा. मध्यांतर के बाद एक विशेष संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. इस म्यूजिकल प्रोग्राम का टाइटल ‘ स्वर लतांजलि’ रखा गया है. इस कार्यक्रम का संचालन गायक रूपकुमार राठौड़ करेंगे. कार्यक्रम के दौरान लता मंगेशकर के यादगार गीतों की प्रस्तुती दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में आज से छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश का भी अनुमान, विदर्भ में गर्मी से नहीं मिलेगी निजात

Pune में विश्व हिंदू परिषद की साध्वी ने कहा- '1 लाख रुपये का मोबाइल लैपटॉप खरीद सकते हो तो 1 हजार रुपये की तलवार भी रखो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget