एक्सप्लोरर

Mumbai: ट्रैफिक स्क्रीन पर एक घंटे से ज्यादा देर तक दिखता रहा आपत्तिजनक मैसेज, काटी गई बिजली

Maharashtra News: इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नगरीय अधिकारियों को कंट्रोलर ने बताया कि उसे इस घटना के बाद में जानकारी नहीं थी.

Mumbai News: मुंबई के डिंडोशी इलाके में एक एक डिजिटल ट्रैफिक एडवाइजरी बोर्ड (Digital Traffic Advisory Board ) पर आपत्तिजनक मैसेज (Abusive Message) प्रदर्शित होने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक नगर निकाय ने गोरेगांव (पूर्व) में एक मॉल के पास स्मार्ट ट्रैफिक पोल लगाए थे. एक ठेकेदार ने इनमें से एक पोल पर ट्रैफिक एडवाइजरी प्रदर्शित करने के लिए दो एलईडी स्क्रीन बोर्ड लगा रखे थे. सोमवार को पुलिस ने बताया कि गुरुवार को रात्रि 9.10 बजे उसी एलईडी स्क्रीन पर एक आपत्तिजनक मैसेज दिखाई दिया.

1 घंटे तक दिखाई देता रहा आपत्तिजनक मैसेज

पुलिस ने कहा कि यह मैसेज स्क्रीन पर लगभग 1 घंटे से ज्यादा देर तक (बिजली सप्लाई बंद होने तक) दिखाई दिया. वहीं खंभे पर इन एलईडी स्क्रीन को लगाने वाले ठेकेदार ने कहा कि आपत्तिजनक मैसेज स्क्रीन पर कैसे प्रदर्शित हुए इसको लेकर उसे कोई जानकारी नहीं है.  उसने पुलिस से कहा कि किसी ने सिस्टम को हैक कर लिया होगा और यह मैसेज प्रदर्शित कर दिया होगा.

बता दें कि यह आपत्तिजनक मैसेज मराठी भाषा में लिखा हुआ था. हैकरों द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी बोर्ड को हैक करने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है. लगभग एक महीने पहले हैकरों ने पवई प्लाजा को इसी तरह निशाना बनाया था, इसके कुछ दिनों बाद ही हाजी अली सिग्नल पर भी एक आपत्तिजनक मैसेज दिखाई दिया था.

वहीं ऐसे मामलों को लेकर अब पुलिस सक्रिय हो गई है. वहीं बीएमसी के अधिकारियों को संदेह है कि शहर में डिजटली रूप से मजबूत गिरोह खड़ा हो गया है जो सिस्टम का मजाक उड़ाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहा है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आईटी एक्ट और आईपीसी के संबंधित प्रावधानों के तहत अज्ञात हैकरों के खिलाफ  मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: 'महाराष्ट्र के पक्ष में जो होगा उसका समर्थन करेंगे', सीमा विवाद पर पास हुए प्रस्ताव पर बोले उद्धव ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget