एक्सप्लोरर

घाटकोपर होर्डिंग केस में बढ़ सकती है IPS कैसर खालिद की मुसीबत, होगी क्रिमिनल इंक्वायरी?

Ghatkopar Hoarding Collapse: घाटकोपर होर्डिंग गिरने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सस्पेंडेड आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद के खिलाफ क्रिमिनल इंक्वायरी की सिफारिश की है.

Mumbai Ghatkopar Hoarding Collapse: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले में पूर्व जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद की मुसीबत बढ़ सकती है. दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग मामले में सस्पेंडेड आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13 के तहत क्रिमिनल इंक्वायरी की सिफारिश की है.

सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपी अरशद खान ने पिछले साल होर्डिंग गिरने के लिए जिम्मेदार फर्म ईगो मीडिया से 1 करोड़ से अधिक रुपये लिए थे. ईगो मीडिया पर होर्डिंग के गिरने की वजह से 17 लोगों की मौत और 80 से अधिक लोगों के घायल होने का आरोप है. इसी वजह से गृह विभाग से यह सिफारिश की गई है ताकि गृह विभाग इसे आगे की कार्रवाई के लिए एसीबी को भेज सके.

क्राइम ब्रांच की जांच के दायरे में आए कैसर खालिद

अरशद खान की गिरफ्तारी के बाद खालिद क्राइम ब्रांच की जांच के दायरे में आए. अरशद खान कैसर खालिद को जानता है और खालिद की पत्नी की एक कंपनी में डायरेक्टर भी है. सूत्रों ने बताया कि दो सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट में खालिद के खिलाफ कार्रवाई और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13 के तहत एसीबी द्वारा जांच की सिफारिश की गई थी. हालांकि, गृह विभाग ने एसीबी को इस जांच की सिफारिश अभी तक नहीं भेजी गई है.

चार्जशीट में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर होर्डिंग गिरने के मामले की मुंबई के कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी. क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के मुताबिक, 200 स्क्वायर फीट की होर्डिंग 33,000 स्क्वायर फीट की हो जाने पर सवाल खड़ा किया गया था. इस दौरान मौजूदा अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में रखी गई थी. 

ये भी पढ़ें: Malegaon Blast Case: मालेगांव केस में पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बड़ी राहत, कोर्ट ने रद्द किया जमानती वारंट

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका

वीडियोज

IPO Alert: Marushika Technology IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
Imran Khan अंधे हो रहे हैं और कोई ध्यान नहीं दे रहा! Pakistan में फिर हुआ दिग्गजों का अपमान| ABPLIVE
Gold-Silver में गिरावट, क्यों बढ़ रही है Market Volatility? | Paisa Live
Stock Market में Heavy Selling, Nifty-Sensex में Sharp गिरावट से Investors हुए Alert | Paisa Live
Cheque Bounce और Auto-Debit Fail, छोटी Banking Mistake बनेगी बड़ी Legal और Credit Problem | PaisaLive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, 'धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे'
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
भारत 114 राफेल खरीद के बाद भी चीन से कितना पीछे? आंकड़ा देखकर बढ़ जाएगी टेंशन!
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
इस पाकिस्तानी के आगे थर-थर कांपे कनाडाई बल्लेबाज, अकेले बजा दी पूरी टीम की बैंड, 150 पर रोका
O’Romeo Review: रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
रोमियो से हो जाएगा प्यार, जूलियट भी कम नहीं
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला बांग्लादेशी नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, नहीं बचा पाया अपनी सीट
Fatty Liver Disease: फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
फैटी लिवर को न समझें मामूली, सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का है खतरा; एक्सपर्ट से जानें बचाव
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
पीएम सूर्य घर में सोलर पैनल लगवाना हुआ और आसान, मोबाइल ऐप से करें आवेदन
Embed widget