एक्सप्लोरर

मुंबई के मशहूर कॉलेज में हादसा, इंजीनियरिंग की छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Mumbai News: मृतक लड़की का नाम संध्या पाठक बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 21 साल थी. संध्या इंजीनियरिंग की थर्ड ईयर की छात्रा थी. परिजनों ने हत्या का शक जताया है.

Mumbai News: मुंबई के मशहूर साठे कॉलेज में गुरुवार (19 जून) को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां विलेपार्ले में कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरकर थर्ड ईयर की छात्रा की मौत हो गई. छात्रा के परिजनों को शक है कि किसी ने उनकी बेटी को धक्का दिया होगा. 

मृतक लड़की का नाम संध्या पाठक बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 21 साल थी. संध्या इंजीनियरिंग की थर्ड ईयर की छात्रा थी. हादसे के बाद संध्या को बाबा साहेब गावड़े चैरिटेबल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

 

 

कूदने से आईं थी गंभीर चोट
जानकारी के मुताबिक वह मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा की रहने वाली थी. अधिकारी ने कहा कि छात्रा को कॉलेज की इमारत की तीसरी मंजिल से कूदने के बाद गंभीर चोटें आईं. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
उन्होंने कहा कि छात्रा संध्या पाठक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कठोर कदम क्यों उठाया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है, जबकि फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है.

कॉलेज प्रशासन ने क्या कहा?
वहीं इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने कहा, "संध्या पाठक को कॉलेज के कर्मचारियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार के पास खून से लथपथ पाया. घटना की खबर सुनते ही कॉलेज के कर्मचारी और मौजूद दो छात्र मदद के लिए मौके पर पहुंचे और छात्रा को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा उपचार के लिए कॉलेज के पास स्थित गावड़े अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कॉलेज ने तुरंत छात्रा के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें बुलाया. विलेपार्ले पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है और कॉलेज विलेपार्ले पुलिस विभाग को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget