एक्सप्लोरर

मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं

Mumbai News: मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में आग लगने की घटना सामने आई है. हालांकि इस हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में आग लगने की घटना सामने आई है. हालांकि इस हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि यह नौसेना डॉकयार्ड के डंपिंग क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.

बता दें कि मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड के डंपिंग क्षेत्र में आग लगने की ये घटना गुरुवार रात करीब 10.15 बजे की बताई जा रही है. यह स्थान कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने स्थित है. नौसेना. वहीं मुंबई पुलिस का कहना है कि यह नौसेना डॉकयार्ड के डंपिंग क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.

कैसे लगी आग?

नौसेना के बयान के मुताबिक, आग डंपिंग क्षेत्र में लगी थी जहां वेस्ट सामग्री रखी जाती है. सूचना मिलते ही नौसैन्य दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में काले धुएं की मोटी परत आसमान की ओर उठती दिखाई दे रही है. 

आग की तीव्रता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर चिंता का माहौल बन गया था. अधिकारियों के अनुसार, स्थिति अब सामान्य है और एहतियात के तौर पर क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. आसपास के इलाकों में किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं बताई गई है.

दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोका जा सका. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन जल्द ही हालात संभाल लिए गए.

अधिकारियों के अनुसार, आग के स्रोत और संभावित वजहों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम जांच में जुटी है. यह क्षेत्र ऐतिहासिक शेर द्वार के पास स्थित है, जो 19वीं सदी का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा

वीडियोज

JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi
Anant Singh Expelled from JDU: अब क्या करेंगे छोटे सरकार अनंत सिंह? | Breaking News | Mokama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget