एक्सप्लोरर

मुंबई में हिंदी बोलने पर रिटेल स्टोर के कर्मचारी को MNS कार्यकर्ताओं ने मारे थप्पड़, सबके सामने मंगवाई माफी, दी ये चेतावनी 

Mumbai News: मुंबई के एक सुपरमार्केट D मार्ट स्टोर के कर्मचारी का यह कहना कि  मैं केवल हिंदी बोलूंगा, मराठी नहीं, महंगा पड़ गया. कर्मचारी के इस रुख का एमएनएस कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ से जवाब दिया. 

Mumbai Latest News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मराठी भाषा के नाम पर मारपीट कोई नई बात नहीं है. इसी तरह की घटना मंगलवार (25 मार्च) को अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में स्थित डी-मार्ट स्टोर में एक बार फिर हुई. दरअसल, एक सुपरमार्केट D मार्ट स्टोर में मराठी न बोलने पर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने वहां के एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा से ऐसी हरकत मत करना.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में स्टोर कर्मचारी को एक ग्राहक से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं मराठी में नहीं बोलूंगा. मैं केवल हिंदी में बात करूंगा. जो करना है कर लो.' 

मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में स्थित डी-मार्ट स्टोर कर्मचारी की यह टिप्पणी मनसे कार्यकर्ता को अच्छा नहीं लगा. इसके बारे में जब मनसे के लोकल नेताओं को पता चलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हो गए. 

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मनसे वर्सोवा इकाई के अध्यक्ष संदेश देसाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक समूह कुछ देर बाद स्टोर में पहुंच गया. संदेश देसाई ने कर्मचारी से माफी मांगने को कहा. इस बार भी कर्मचारी ने ऐसा न करने इनकार कर दिया. इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया. 

कर्मचारी बोला- 'अब ऐसा नहीं करूंगा'

इसके बाद सुपरमार्केट के कर्मचारी ने मनसे के नेताओं और कर्मचारियों से माफी मांगी. हिंदी भाषी कर्मचारी ने कहा कि अब से वह मराठी लोगों को उनकी भाषा के आधार पर अपमानित नहीं करेगा. वह जो कुछ हुआ उसके लिए वह माफी मांगता है. पुलिस अधिकारियों ने इस मसले को लेकर कहा कि स्टोर के कर्मचारी ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांग ली है. 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में मराठी भाषा को लेकर नए सिरे से विवाद चल रहा है. एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थिति हिंदी, मारवाड़ी, गुजराती या अन्य भाषाएं बोलने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से उत्पन्न हुई है. इससे मराठी भाषी लोगों को कई मौकों और स्थानों पर अपमानित होना पड़ता है. ऐसा केंद्र सरकार द्वारा मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के बाद भी हो रहा है. यही वजह है कि एक बार फिर मराठी भाषा के नाम पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget