एक्सप्लोरर

नितेश राणे पर उद्धव गुट के नेता ने बोला हमला, 'खुद को हिंदू धर्म का...'

Maharashtra Politics: अनिल परब ने आरोप लगाया कि नितेश राणे खुद को हिंदू धर्म के रक्षक के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये राणे का यह झूठा अभिमान है.

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे पर मंगलवार (25 मार्च) को निशाना साधते हुए उन पर विभाजनकारी और खतरनाक टिप्पणी करने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र विधान परिषद में परब ने नितेश राणे पर "खुद को हिंदू धर्म का रक्षक बताने" पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को यह निर्देश नहीं दे सकते कि उन्हें क्या खाना चाहिए. शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने राणे का नाम लिए बिना कहा, "महाराष्ट्र में एक नेपाली मंत्री हैं जो मानते हैं कि हिंदू धर्म उनकी वजह से सुरक्षित है. मैं उन्हें यह स्पष्ट कर दूं कि हम अपने धर्म की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं." उन्होंने कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने उन्हें किसी अन्य धर्म के साथ अन्याय किए बिना हिंदुत्व मूल्यों को बनाए रखने की शिक्षा दी है. 

राणे ने की थी मल्हार सर्टिफिकेश की शुरुआत
बता दें कि तटीय सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राणे मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री हैं. नितेश राणे ने इस महीने की शुरुआत में 'मल्हार सर्टिफिकेशन' नामक एक मंच की शुरुआत करने की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य खासतौर पर हिंदू समुदाय के सदस्यों द्वारा संचालित 'झटका' मटन की दुकानों को प्रमाणित करना है. पशुओं को धारदार हथियार से एक बार में ही काट देने को झटका मांस कहा जाता है.

'कोई तय नहीं कर सकता दूसरों को क्या खाना चाहिए'
अनिल परब ने इस मुद्दे पर राणे पर निशाना साधते हुए कहा, "एक मंत्री अचानक सामने आता है और वह लोगों को बताता है कि किस तरह का मांस खरीदना चाहिए. इस तरह के बयान खतरनाक हैं और समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकते हैं. कोई यह तय नहीं कर सकता कि दूसरों को क्या खाना चाहिए. चाहे वह झटका हो या हलाल हो. यह कानून का मुद्दा नहीं बन सकता."

'राणे खुद को हिंदू धर्म के रक्षक के रूप में कर रहे पेश'
उन्होंने कहा, "मुंबई में पहले से ही ऐसी हाउसिंग सोसायटी हैं जहां मांसाहारियों को संपत्ति खरीदते समय भेदभाव का सामना करना पड़ता है. इस तरह के रवैये को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए." परब ने आरोप लगाया कि राणे खुद को हिंदू धर्म के रक्षक के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं.

'बयानबाजी से बढ़ रहा जातीय विभाजन'
उन्होंने कहा, "वह यह दावा करते फिरते हैं कि हिंदू धर्म उनकी वजह से सुरक्षित है. यह झूठा अभिमान है. हमारे धर्म को ऐसे स्वयंभू रक्षकों की जरूरत नहीं है. हमारा धर्म हमें सिखाता है कि अपने धर्म की रक्षा के नाम पर दूसरे धर्मों के साथ अन्याय न करें." शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी से राज्य में जातियों के बीच विभाजन बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें

औरंगजेब कब्र विवाद के बीच आशीष शेलार ने केंद्र को लिखी चिट्टी, ASI का जिक्र कर की ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget