एक्सप्लोरर

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के दूसरे फेज का उद्घाटन, अब सिद्धिविनायक मंदिर समते इतने हैं स्टेशन, जानें डिटेल

Mumbai Metro Phase 3: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि बीकेसी से आचार्य अत्रे चौक तक का मार्ग शनिवार 10 मई से सुबह जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा.

Mumbai Metro Phase 3: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार (9 मई) को मुंबई मेट्रो लाइन 3 का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से आचार्य अत्रे चौक (वर्ली) तक मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया. ये मेट्रो लाइन शनिवार (10 मई) की सुबह से आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार दोपहर मुंबई मेट्रो लाइन 3 के भूमिगत मार्ग में बीकेसी से सिद्धिविनायक स्टेशन तक यात्रा की. इस दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि इस मेट्रो लाइन का आखिरी फेज (आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड तक) अगस्त में शुरू होगा.

 

 

'अगस्त में होगा आखिरी फेज का उद्घाटन'
मेट्रो में सफर करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीकेसी से आचार्य अत्रे चौक तक का मार्ग शनिवार सुबह जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड स्टेशन के बीच तक का मेट्रो का अंतिम चरण अगस्त में शुरू होगा और उसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा.

'ये इंजीनियरिंग का चमत्कार'
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कोलाबा-बीकेसी-आरे मेट्रो लाइन देश की सबसे लंबी भूमिगत मेट्रो लाइन है. उन्होंने इसे (कोलाबा-बीकेसी-आरे मेट्रो लाइन) एक 'इंजीनियरिंग का चमत्कार' बताया, क्योंकि यह मेट्रो मार्ग मीठी नदी और गिरगांव जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के नीचे से होकर गुजरता है.
 
नए रूट पर 26 स्टेशन
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया, "नए उद्घाटन किए गए मार्ग में 26 स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में कई एंट्री प्वाइंट्स हैं. मेट्रो लाइन 3 सीधे हवाई अड्डे से जुड़ेगी, जिससे यात्रियों को मेट्रो से निर्बाध यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. अन्य लाइनों पर निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस साल और अगले साल 50 किलोमीटर के नए मार्ग जोड़े जाने हैं. जल्द ही, मुंबई महानगर क्षेत्र  के यात्री एक ही एकीकृत टिकट का उपयोग करके मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेन और बस से यात्रा कर सकेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget