एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में शख्स ने अमेजन से 55 हजार में ऑर्डर किया मोबाइल, पार्सल में मिले 6 कप

Maharashtra News: मुंबई में एक शख्स ने 54,999 रुपये का मोबाइल फोन ऑर्डर किया था. लेकिन, जब पार्सल आया तो उसमें मोबाइल फोन की जगह आधा दर्जन चाय के कप मिले हैं.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के मुंबई से अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है. दरअसल, मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि अमेजन से उन्होंने एक उच्च श्रेणी का मोबाइल फोन ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें कथित तौर पर आधा दर्जन चाय के कप मिले हैं.

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम के उप अभियंता के पद पर कार्यरत्त अमर चव्हाण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 13 जुलाई को अमेजन से एक टेक्नो फैंटम वी फोल्ड मोबाइल फोन ऑर्डर किया था और 54,999 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया. दो दिन बाद उनका पार्सल आ गया. लेकिन, जब उन्होंने पार्सल खोला तो चौंक गए. दरअसल, पार्सल में मोबाइल की जगह छह चाय के कप थे. इसके बाद उन्होंने अमेजन के साथ-साथ विक्रेता फर्म से भी संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. 

धोखाधड़ी का केस दर्ज, जांच जारी
मामले को लेकर माहिम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमर चव्हाण की शिकायत पर अमेजन और खुदरा विक्रेता के अलावा अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. मामले को लेकर अमेजन कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बता दें कि इससे पहले भी अमेजन के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं. दरअसल, कंपनी की वेबसाइट पर हिंदू देवताओं के चित्रों वाले टॉयलेट सीट कवर बिकने का मामला सामने आया था. तब नोएडा में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता विकास मिश्रा ने अमेजन कंपनी पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए नोएडा के सेक्टर 58 के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता की तरफ से कहा गया था कि ऐसे मामलों की वजह से ही देश में सांप्रदायिक तनाव फैलने का खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार को मुंबई एयरपोर्ट पर दिक्कत न हो इसलिए शख्स ने एंट्री के लिए बनाया फर्जी टिकट, अब हुआ ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
Maharashtra News: वसई में आफत की बारिश! पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 20 साल के मजदूर की मौत
वसई में आफत की बारिश! पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 20 साल के मजदूर की मौत
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget