एक्सप्लोरर

मुंबई में लोकल और मेल ट्रेनों में चेकिंग, बिना टिकट यात्रियों से वसूला 104 करोड़ का जुर्माना

Mumbai Local Train: पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों और मेल ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत भारी संख्या में बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में पश्चिम रेलवे ने सभी वैध टिकट धारक यात्रियों को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं देने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल, एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया. इन ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है.

पिछले 10 महीनों में इस अभियान के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से भारी जुर्माना वसूला गया है. चेकिंग अभियान के दौरान भारी संख्या में बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे करीब 104 करोड़ की जुर्माना के तौर पर रकम वसूली गई. पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ  अधिकारियों की निगरानी में टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल से दिसंबर 2024 तक कई टिकट जांच अभियान चलाए गए, जिनसे 104.45 करोड़ रुपये की रकम जमा हुई. मुंबई उपनगरीय खंड से प्राप्‍त 33.98 करोड़ रुपये भी शामिल हैं.

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के मुताबिक दिसंबर 2024 के दौरान बिना बुक किए सामान के मामलों सहित 1.89 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 10.98 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई. इसके अलावा दिसंबर के महीने में भी पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 85 हजार मामलों का पता लगाकर 3.35 करोड़ रुपये का जुर्माना प्राप्‍त किया.

एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए नियमित औचक टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं. इन अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान 45,000 से अधिक अनधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है. पश्चिम रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वह बिना टिकट यात्रा न करें और अपनी यात्रा को बगैर की परेशानी के सफल बनाए.

इसे भी पढ़ें: बीड सरपंच हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अब तक इतने पिस्टल के लाइसेंस किए रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
महाराष्ट्र: डॉक्टरों की हड़ताल पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर
नागपुर: नाबालिग के रेप का आरोपी कस्टडी में मांग रहा पिज्जा और मुलायम बिस्तर

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget