एक्सप्लोरर

Mumbai: मॉडलिंग कराने के बहाने इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप, ब्लैकमेल कर 45 लाख ठगे और फिर...

Mumbai News: मुंबई में इंजीनियरिंग की एक छात्रा ठगी का शिकार हो गई. उसे ऑनलाइन एक व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस का प्रतिनिधि बताया.

Mumbai Latest News: मुंबई पुलिस ने मॉडलिंग के बहाने अश्लील वीडियो बनाकर महिला से 45 लाख ऐंठने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. खुद को मशहूर धर्मा प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर सोशल मीडिया पर महिलाओं से संपर्क कर उनसे पैसे ऐंठने का मामला मुंबई के भांडुप पुलिस स्टेशन से सामने आ रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें मिली शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने ऐसे ही एक पीड़िता से 45 लाख रुपये ऐंठ लिए. 

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी. मुंबई की भांडुप पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. भांडुप पुलिस ने जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है उनके नाम राहुल चव्हाण,श्रेयश पाटिल और हार्दिक है जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है. 

लड़की को ऐसे दिया झांसा
पीड़ित 19 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा है, पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग में सुनहरे अवसरों के बारे में एक संदेश मिला, जब उसने जांच की, तो 'हार्दिक' नाम के आईडी यूजर ने खुद को धर्मा प्रोडक्शन का प्रतिनिधि होने का दावा किया और कहा कि उसके नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से अच्छे संबंध हैं.  आरोपी ने शिकायतकर्ता को यह भी दावा किया कि उसने कई नए कलाकारों को अवसर दिए हैं जो अब लाखों रुपये कमा रहे हैं.

पैसा लेकर दी यह जानकारी
जब उसने प्रक्रिया के बारे में पूछा, तब आरोपी हार्दिक ने उसे राहुल चव्हाण नाम के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया, जब उसने राहुल से संपर्क किया, तो राहुल ने कहा कि उसे 20,000 रुपये का भुगतान करने पर सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, उसने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी और फिर आरोपी राहुल को 20,000 रुपये भेजे. 

पीड़िता ने आगे बताया कि फिर उसने उसे बांद्रा की एक दुकान पर बुलाया, जहां उसने पोर्टफोलियो बनाने के लिए उससे 20,000 रुपये और लिए. आरोपी ने पीड़िता से कहा कि विदेशी कंपनी में मॉडलिंग का मौका है और वह 10 लाख रुपए कमाएगी. युवती ने कहा कि उसके पास इतने रुपए नहीं हैं और उसके माता-पिता भी नहीं देंगे. 

लड़की से मांगे गहने
इसके बाद राहुल ने पीड़िता से कहा कि वह अपने परिवार को बताए बिना घर से गहने लेकर आए, युवती ने उसे अपने घर के गहने दे दिए, इसके अलावा आरोपी ने और पैसे मांगे और जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो राहुल ने कहा कि अगर वह पैसे नहीं देगी तो उसे मॉडलिंग का काम नहीं मिलेगा इसके बाद युवती ने अपने घर का सारा सोना आरोपी को दे दिया.

काम दिलाने का झांसा देकर रेप
आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें और वीडियो बना लिए. हार्दिक ने उसे उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी. इसके बाद राहुल के परिचित श्रेयस ने भी उसे अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए, आरोपी ने पीड़िता से कुल 45 लाख रुपए ठग लिए. राहुल ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, जिससे पीड़िता डर गई.

आरोपियों द्वारा लगातार पैसे की मांग किए जाने के कारण, शिकायतकर्ता ने आखिर कार अपनी मां को इस मामले के बारे में बताया. इसके बाद,भांडुप पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने राहुल चव्हाण,हार्दिक और श्रेयस पाटिल के खिलाफ BNS की धारा 67(अ), 308(2), 316(2), 318(4), 351(2), 356(2), 69,और 77 के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Mumbai: बाथरूम में नहा रही थी महिला डॉक्टर, स्वीपर बनाता रहा वीडियो, पुलिस ने लिया ये एक्शन

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget