एक्सप्लोरर

BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, इस नेता को बनाया मुंबई का पार्टी अध्यक्ष

Mumbai BJP Chief Ameet Satam: बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए आशिष शेलार की जगह अमित साटम को मुंबई बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है.

मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election 2025) से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बड़ा निर्णय लिया है. पार्टी ने अमित साटम को मुंबई बीजेपी अध्यक्ष बनाया है.

इस पद के लिए प्रवीण दरेकर के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन अंततः अमित साटम को ही यह जिम्मेदारी दी गई. प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओं ने साटम के नाम पर मुहर लगाई. 

अमित साटम ने किसकी जगह ली?

अमित साटम मुंबई उपनगर से आते हैं और बीजेपी के आक्रामक चेहरे के रूप में जाने जाते हैं. अब तक आशिष शेलार के पास मुंबई बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी थी. शेलार मुंबई अध्यक्ष पद के साथ-साथ राज्य सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक कार्य विभाग मंत्री भी थे.

क्यों अहम है ये नियुक्ति?

अगले तीन से चार महीनों में मुंबई महानगरपालिका के चुनाव हो सकते हैं. बीजेपी का सपना है कि इस बार मुंबई महानगरपालिका पर कब्जा जमाया जाए और पार्टी का महापौर मुंबई पालिका में बैठे. आज मुंबई में बीजेपी के बड़ी संख्या में विधायक हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव से भाजपा का जनाधार मुंबई में काफी बढ़ा है. विशेषकर उपनगर में बीजेपी की ताकत ज्यादा है.

लेकिन बीजेपी के सामने इस बार ठाकरे बंधुओं की चुनौती हो सकती है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. कई वर्षों से मुंबई महापालिका पर शिवसेना का एक छत्र वर्चस्व रहा. लेकिन 2022 में शिवसेना में फूट पड़ी और दो गुट हो गए. 

इसके बाद उद्धव ठाकरे के लिए मुंबई महापालिका जीतना आसान नहीं रह गया. दोनों ठाकरे बंधुओं का जनाधार विधानसभा चुनाव परिणामों से भी घटता दिखा. इसलिए संभावना है कि दोनों बंधु मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं ताकि मराठी मतों में विभाजन न हो.

अमित साटम कौन हैं?

अमित साटम अक्टूबर 2014 से वे लगातार तीसरे कार्यकाल में अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (विधायक) के रूप में काम कर रहे हैं.


BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, इस नेता को बनाया मुंबई का पार्टी अध्यक्ष

15 अगस्त 1976 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे साटम ने 1998 में मुंबई विश्वविद्यालय के मिठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स से राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय में स्नातक (बैचलर ऑफ आर्ट्स) की डिग्री पूरी की.

इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी मिशन्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (कार्मिक प्रबंधन) की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 2000 में स्नातक उपाधि हासिल की.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget