एक्सप्लोरर

मुलुंड में विदेशी थीम पर बनेगा मुंबई का पहला बर्ड पार्क, 18 प्रजातियों के 206 पक्षी मोहेंगे मन

Mumbai Bird Park: मुलुंड के नाहुर बर्ड पार्क के लिए जमीन आरक्षित करने का राज्य सरकार ने फैसला लिया. विधायक मिहिर कोटेचा की मांग पर मिली मंजूरी भायखला चिड़ियाघर का उप-केंद्र होगा.

Mumbai News: मुंबई के मुलुंड में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित बर्ड पार्क को लेकर बड़ा फ़ैसला हुआ है. बीएमसी द्वारा नाहुर के एक भूखंड की भूमि आरक्षण में बदलाव के लिए शहरी विकास विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है.

अब यह भूखंड औपचारिक रूप से ‘बर्ड पार्क’ के लिए आरक्षित कर दिया गया है.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया. मुलुंड के विधायक मिहिर कोटेचा के अनुरोध पर यह मुद्दा उठाया गया था. जनवरी 2024 में मुंबई चिड़ियाघर के निदेशक ने इस भूखंड के आरक्षण को बदलने का प्रस्ताव भेजा था. 

बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने बताया कि पहले यह भूखंड गार्डन/पार्क के लिए आरक्षित था. मेरे अनुरोध के बाद बीएमसी ने सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया सितंबर 2024 तक पूरी की. इसके बाद जनवरी 2025 में प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को सौंपा गया और फरवरी में शहरी नियोजन निदेशक ने रिपोर्ट भेजी. सरकार ने 7 अप्रैल को आरक्षण बदलाव को अधिसूचित कर दिया. 

मुलुंड पक्षी पार्क को 206 पक्षियों की प्रजातियां शामिल

यह प्रस्तावित बर्ड पार्क 17,958 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा और यह भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान एवं चिड़ियाघर का एक उप-केंद्र के रूप में कार्य करेगा. विधायक कोटेचा के प्रयासों के बाद बीएमसी ने बर्ड पार्क की योजना केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) को भी भेज दी है.

विदेशी थीम पर बनेगा पार्क

बर्ड पार्क में एशियन ज़ोन, अफ्रीकन ज़ोन, ऑस्ट्रेलियन ज़ोन और अमेरिकन ज़ोन जैसे थीम-आधारित एनक्लोज़र होंगे, जहां विभिन्न पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास के अनुसार रखा जाएगा.  पार्क में कुल 206 पक्षी होंगे, जो 18 क्षेत्रीय, संकटग्रस्त और विदेशी प्रजातियों का प्रतिनिधित्व करेंगे. इनमें रेड-ब्रेस्टेड पैराकीट, ब्लॉसम-हेडेड पैराकीट, वाइट पीकॉक, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल, ब्लैक स्वान, ब्लैक मुनिया, गाला कॉकटू, शुतुरमुर्ग, क्राउनड पिजन और स्कार्लेट मकॉ जैसी प्रजातियाँ शामिल हैं.

विधायक मिहिर कोटेचा ने कहा, “भायखला चिड़ियाघर के बाद, मुलुंड बर्ड पार्क मुंबई और एमएमआर क्षेत्र में एक बड़ा पर्यटक आकर्षण बनेगा.  उपनगरों और आसपास के इलाकों के निवासी कम दूरी में इस पार्क का आनंद ले सकेंगे. यह पक्षी प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा. परिवारों, छात्रों और पर्यटकों के लिए यह एक शैक्षणिक और मनोरंजक स्थल बनकर उभरेगा.”   

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget