एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई में महंगे घरों की बिक्री दो गुना बढ़ी, जानें इस तेजी के पीछे की वजह क्या है?

आवासीय ऋण पर ब्याज दरों के कम होने और बड़े फ्लैटों की मांग बढ़ने से बिक्री में तेजी आई है. इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी और सीआरई मैट्रिक्स की साझा रिपोर्ट में जानकारी दी गई.

Mumbai News: मुंबई में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की महंगी आवासीय इकाइयों की बिक्री वर्ष 2021 में दोगुना बढ़कर 20,255 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. आवासीय ऋण पर ब्याज दरों के कम होने और बड़े फ्लैटों की मांग बढ़ने से बिक्री में तेजी आई है. इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी और सीआरई मैट्रिक्स की साझा रिपोर्ट में जानकारी दी गई. रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में एक साल पहले 2020 में नए घरों और पुराने घरों समेत कुल 9,492 करोड़ रुपये की महंगी आवासीय संपत्तियों की बिक्री हुई थी. 

2021 में मुंबई में कुल 1,214 महंगी आवासीय इकाइयां बिक्री

कैलेंडर वर्ष 2021 में मुंबई में कुल 1,214 महंगी आवासीय इकाइयां बिकी थीं जबकि 2020 में संख्या महज 548 थी. मुंबई के वर्ली, लोअर परेल, बांद्रा, ताड़देव, प्रभादेवी और अंधेरी जैसे इलाकों में महंगी आवासीय संपत्तियों की बिक्री अधिक हुई. मुंबई के कुल लग्जरी आवास खंड में अकेले वर्ली की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में मुंबई के प्राथमिक बाजार (नए घरों की बिक्री) में 13,549 करोड़ रुपये में 848 इकाइयां बिकीं.

Mumbai News: मुंबई के मुलुंड में पुलिस छापामारी के दौरान ग्राहक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत

इसके एक साल पहले 349 इकाइयां 6,275 करोड़ रुपये में बिकी थीं. शहर के द्वितीयक बाजार (पुरानी इकाइयों की पुनर्बिक्री) में 366 इकाइयां 6,706 करोड़ रुपये में बिकीं जबकि 2020 में 199 इकाइयां 3,217 करोड़ रुपये में बिकी थीं. इंडिया सोथबीज इंटरनेशल रियल्टी के अध्यक्ष अश्विन चड्ढा ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष मुंबई के लग्जरी आवासीय बाजार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. ये लंदन, न्यूयॉर्क और दुबई समेत दुनियाभर में लग्जरी घरों की बिक्री की तरह रहा.

आवासीय रियल एस्टेट के लिए बहुत ही सकारात्मक शुरुआत

हमारा मानना है कि आवासीय रियल एस्टेट के लिए बहुत ही सकारात्मक शुरुआत है.’’ उन्होंने कहा कि मुंबई में मजबूत बिक्री के कारणों में बिल्डरों की तरफ से छूट, महाराष्ट्र सरकार का स्टांप ड्यूटी में रियायत देना शामिल हैं. सीआरई मैट्रिक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और संस्थापक अभिषेक किरण गुप्ता ने कहा, ‘‘आवासीय कीमतें पिछले पांच-छह वर्षों से लगभग एक-जैसी बनी हुई हैं और अमीर खरीदारों ने सही कीमत में अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाया.’’ इस साल जनवरी से मार्च के बीच मुंबई में 4,877 करोड़ रुपये में 306 लग्जरी इकाइयां बिक चुकी हैं. 

Palghar Murder: पालघर पुलिस ने सूटकेस में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाई, चाय की दुकान के लिए हुआ था मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget