एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र की जनता को लगता है कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए- देवेंद्र फडणवीस

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मौजूदा हालात के मद्देनजर महाराष्ट्र के लोगों को लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. बीजेपी इसकी मांग नहीं करेगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई में शिवसैनिकों के प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर है. वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के एसयूवी पर 'हमले' की पृष्ठभूमि में बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता को लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए.

लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन
हालांकि फडणवीस ने यह स्पष्ट किया कि बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग नहीं करेगी, लेकिन पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है और बदले की राजनीति कर रही है, इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए.

किरीट सोमैया पर कथित तौर पर हुआ हमला
बता दें कि शिवसेना समर्थकों ने शनिवार की रात सोमैया के एसयूवी पर कथित रूप से जूते- चप्पल और पानी की बोतलें फेंकी थीं. सोमैया खार पुलिस थाने में राणा दंपती से मुलाकात के बाद लौट रहे थे. विधायक-सांसद पति-पत्नी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के सामने हनुमाल चालीसा का पाठ करने की घोषणा करने के बाद गिरफ्तार किया गया है.

पुणे में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, "सोमैया को सुरक्षा प्रदान करने में मुंबई पुलिस की असफलता का मुद्दा केंद्रीय गृह सचिव के समक्ष उठाएंगे. सोमैया को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. यह तो मुंबई पुलिस ने इसमें (सोमैया की कार पर हमला) साथ दिया या फिर वे हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की क्षमता नहीं रखते हैं." राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि मुंबई पुलिस का मौजूदा प्रदर्शन शर्मिंदा करने वाला है.

'बीजेपी किसी भी परिस्थिति में लड़ने को तैयार'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मौजूदा हालात के मद्देनजर महाराष्ट्र के लोगों को लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. बीजेपी इसकी मांग नहीं करेगी क्योंकि हम किसी भी परिस्थिति से लड़ने को तैयार हैं. राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करना राज्यपाल के विवेक पर निर्भर करता है." वहीं, रवि राणे ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था नहीं बची है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, "सत्ता में बैठे लोग अराजकता फैला रहे हैं. पुलिस बल के सहयोग से शिवसेना के कार्यकर्ता अपने विपक्षियों से बदला ले रहे हैं. महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करना जरूरी हो गया है."

ये भी पढ़ें

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सभी समुदायों के विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी सौगात, सरकार ने लिया ये फैसला

Loudspeaker Row: लाउडस्पीकर विवाद के बीच नागपुर की एक मस्जिद ने पेश की सद्भाव की मिसाल, कम की अजान की पिच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget