एक्सप्लोरर

Watch: मुंबई में छक्का मारने के बाद लड़खड़ाकर जमीन पर गिरा बल्लेबाज, हार्ट अटैक से हुई मौत, वीडियो वायरल

Mumbai Cricket Player Died: मुंबई में क्रिकेट खेलते समय एक खिलाड़ी की मौत हो गई है. ये पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. ये घटना कश्मीरा इलाके की बताई जा रही है.

Mumbai News: मुंबई के मीरारोड में क्रिकेट खेलते समय एक युवक की मौत की घटना सामने आई है. कश्मीरा इलाके में एक मैदान में बॉक्स क्रिकेट खेलते समय युवक को दिल का दौरा पड़ा और वह गिर गया. ये सब कैमरे में कैद हो गया है. काशीगांव पुलिस घटना की जांच कर रही है.

एक कंपनी की ओर से एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. उस कंपनी के युवा एक दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेल रहे थे. उस वक्त युवक एक गेंद को जोर से मारता नजर आता है जिसके बाद वह नीचे गिर जाता है. जैसे ही खिलाड़ी नीचे गिरता है वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी भागे-भागे उसके पास पहुंचते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान मौत का एक और मामला सामने आया था. ये मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई थी. पुणे में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय गेंद गुप्तांग में लगने से 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई थी. ये घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. खिलाड़ी को जब गेंद लगती है तो वो बेहोश हो जाता है. 

इसके बाद उसके दोस्त उसकी मदद के लिए उसके पास जाते हैं और उसे होश में लाने की कोशिश करते हैं. बाद में उसे पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाया जाता है जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है.

मुंबई में साल 2024 के जनवरी महीने में भी क्रिकेट मैच के दौरान मौत की खबर सामने आई थी. माटुंगा में एक क्रिकेट मैच के दौरान 52 वर्षीय व्यवसायी की सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी. ये मैच माटुंगा जिमखाना दादकर मैदान पर हुआ था.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले नवनीत राणा के पति रवि का चौंकाने वाला दावा, 'उद्धव ठाकरे 15 दिनों में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget