एक्सप्लोरर

Mumbai Loco Pilot Suicide: मुंबई लोकल ट्रेन के सामने कूदकर मुख्य लोको पायलट ने की आत्महत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद

Mumbai News: मुंबई के विले पार्ले स्टेशन पर एक मुख्य लोको पायलट ने आत्महत्या कर ली है. ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.

Mumbai Loco Pilot Suicide News: पश्चिम रेलवे के 57 वर्षीय मुख्य लोको निरीक्षक ने मुंबई के विले पार्ले स्टेशन पर लोकल ट्रेन के सामने कूदने के बाद पटरी पर लेटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को हुई यह घटना रेलवे स्टेशन पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मृतक राकेश कुमार गौड़ के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं. पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच जारी है. उनकी खुदकुशी की खबर सुनकर उनके परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है.

नासिक में चार्टर्ड अकाउंटेंट की खुदकुशी का मामला
रेप का एक मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद, मुंबई के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में अपने दोस्त के रिसॉर्ट में फांसी लगा ली, एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी. सीए चिराग वरैया (45) ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. अधिकारी ने कहा कि इगतपुरी में रिसॉर्ट के केयरटेकर ने सोमवार रात वरैया को मृत पाए जाने के बाद पुलिस को सूचित किया.

10 जनवरी को दर्ज हुआ था रेप का मामला
मुंबई में भांडुप पुलिस ने वरैया पर 10 जनवरी को एक रेप का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्होंने जांच में उनके साथ सहयोग किया. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने जांच अधिकारी को यह भी आश्वासन दिया कि जब भी आवश्यकता होगी वह पुलिस स्टेशन आएंगे. इगतपुरी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह एक आत्महत्या का मामला है. हमें कोई साजिश नहीं मिली है. प्राथमिक सूचना के आधार पर, हमने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है."

ये भी पढ़ें: Maharashtra: मरीजों को हो सकती है परेशानी! आज हड़ताल पर रहेंगे महाराष्ट्र सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget