एक्सप्लोरर

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को RDX से उड़ाने की धमकी, हिरासत में आरोपी

CSMT Bomb Threat: जीआरपी ने बताया कि कॉलर का फोन बंद आ रहा है. इससे पहले जब लोकेशन पता लगाने की कोशिश की गई तो सीएसएमटी के पास का दिखाई दिया.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर RDX और स्टेशन को उड़ाने की दी धमकी मिली है. मुंबई के जीआरपी कंट्रोल रूम पर एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर धमकी दी. इसके बाद हड़कंप मच गया. जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज शाम एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसने दावा किया कि सीएसएमटी पर आरडीएक्स रखा जा रहा है.

कॉल मिलते ही जीआरपी पुलिस ने लोकल पुलिस, बॉम्ब स्क्वॉड को सूचित किया. कॉल के बाद पुलिस हरकत में आई और सीएसएमटी स्टेशनों पर तलाशी शुरू की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

हिरासत में आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि जब कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की गई, तो उसका लोकेशन सीएसएमटी के पास दिखाई दिया. आरोपी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है. आरोपी सचिन शिंदे ने आखिर इस प्रकार की धमकी क्यों दी ,इसके पीछे क्या मकसद था, ये पूछताछ कर रही है.

ये पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी दी गई हो. बीते जून महीने में मुंबई के 50 से ज्यादा हॉस्पिटल, कॉलेज और बीएमसी हेड क्वार्टर को बम से उड़ाने के धमकी दी गई थी. ये धमकी ईमेल के जरिए मिली थी. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया था कि हॉस्पिटल्स में बेड के नीचे और बाथरूम में बम लगाए गए हैं. पुलिस ने जब बीएमसी हेडक्वार्टर की जांच की तो कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. 

जून में ही मुंबई से मीरा रोड के हॉस्पिटल में बम की धमकी दी गई थी. पुलिस ने इसके बाद वहां आस पास बैरिकेंडिंग कर दी थी. मुंबई के अलावा भी बीते दिनों में दिल्ली, बिहार, यूपी और कुछ अन्य राज्यों में बम की धमकी वाले ईमेल/कॉल आए थे.

'सुपारीबाज चले जाओ', राज ठाकरे के काफिले पर उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने फेंके टमाटर-सुपारी

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget