एक्सप्लोरर

मुंबई में छात्रा से कैब के अंदर हुई छेड़छाड़, 29 साल का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई वकोला में 22 साल की छात्रा के साथ कैब ड्राइवर ने कैब में छेड़छाड़ की. पुलिस ने आरोपी को CCTV और तकनीकी जांच से पकड़ा.

Mumbai Crime News: मुंबई के वाकोला इलाके में एक 22 साल की छात्रा के साथ कैब में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने 29 साल के कैब ड्राइवर अनीश आशिक अली शेख को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह घटना उस समय घटी जब छात्रा प्रभात कॉलोनी से गोलीबार नाका की ओर कैब में सफर कर रही थी. यात्रा के दौरान आरोपी ने उसे अनुचित तरीके से छुआ, जिससे वह डर गई. मानसिक रूप से परेशान छात्रा ने घटना के कुछ दिनों बाद अपने परिवार को इस बारे में बताया. इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर वकोला पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

CCTV फुटेज से लगाया आरोपी का पता 

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. आरोपी का कोई स्थायी पता नहीं था, इसलिए उसे पकड़ना कठिन था. लेकिन पीड़िता के बताए गए स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले गए, और तकनीकी जानकारी की मदद से आरोपी को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है.

पहले भी हुई ऐसी वारदात

बता दें, ऐसी ही एक और घटना सामने आई है जहां 23 साल के उबर ड्राइवर श्रेयांश पांडे को दादर से पवई तक की यात्रा के दौरान 14 साल की लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. श्रेयांश पांडे नामक आरोपी ने पूरी यात्रा के दौरान लड़की को घूरना जारी रखा, उसके घर जाने के लिए नियमित मार्ग के बजाय कई अलग-अलग रास्ते अपनाए, उसका फोन देखने के बहाने उसे छूने की कोशिश की, उससे पूछता रहा कि क्या उसे सिगरेट चाहिए.

यहां तक ​​कि एक सुनसान जगह पर गाड़ी खराब होने का दावा करते हुए रुक गया. लड़की के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ BNS की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (शब्द, इशारा या किसी महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) और POCSO अधिनियम की धारा 12 (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget