एक्सप्लोरर

Mumbai: 40 स्कूली बच्चों को पिकनिक पर ले जा रहा बस ड्राइवर नशे में धुत, पुलिस ने लिया एक्शन

Mumbai News: अंधेरी- कुर्ला रोड पर सहार के ट्रैफिक पुलिस को संदेह हुआ तो प्राइवेट बस को अंधेरी फ़्लाइओवर के नीचे रोका गया. नशे में धुत बस के ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में लिया गया.

Mumbai Drunk Driving News: मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन के नज़दीक BEST बस द्वारा 50 से अधिक लोगों को टक्कर मारने और इस घटना में 8 लोगों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि मुंबई में बस चलाने की लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. मुंबई के अंधेरी इलाके में स्कूली बच्चों को पिकनिक पर ले जा रहे बस के ड्राइवर को नशे में धुत पाया गया. 

मुंबई के अंधेरी इलाक़े के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के नजदीक अंधेरी- कुर्ला रोड पर सहार के ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नज़र एक प्राइवेट बस पर पड़ी, जो लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ रही थी. ट्रैफिक पुलिस को संदेह हुआ तो प्राइवेट बस को अंधेरी फ़्लाइओवर के नीचे रोका गया. 

बस के ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में लिया गया

जब बस रोककर जांच की गई तो पता चला कि ड्राइवर और क्लीनर शराब के नशे में चूर है और शराब का नशा इतना की दोनों बस की सीट पर सोने लगे. ड्राइवर और क्लीनर की लापरवाही से अंदर बैठे छोटे बच्चे और उनकी टीचर अनजान थी. मुंबई के सहार डिवीज़न की ट्रैफिक पुलिस ने बस किनारे लगाकर ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में लिया.

ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा!

मुंबई के सहार डिवीज़न की ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया. पुलिस की ओर से प्राथमिक जांच में जानकारी सामने आई है कि मुंबई के साकीनाका स्थित योगिराज श्रीकृष्ण विद्यालय के स्कूली छात्रों को अलग अलग बसों में पिकनिक ले ज़ाया जा रहा था. स्कूल पिकनिक साक़ीनाका से गोराई चौपाटी जा रही थी. सुबह साढ़े 9 बजे बस साक़ीनाका स्कूल से निकलकर अंधेरी - कुर्ला पहुंची तभी बस ड्राइवर लड़खड़ाते हुए बस चलाने लगा.

बस में सवार होकर पिकनिक पर जा रहे थे 40 बच्चे 

बस में क़रीब 40 बच्चे और स्कूल शिक्षिका सवार थी, जिन्हें ड्राइवर और क्लीनर के नशे में होने की कोई भनक नहीं थी. इस घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और कई अभिभावकों को बुलाया गया. ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में लेकर क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

प्राथमिक जांच में टूर ऑपरेशन योगेश यादव द्वारा पिकनिक के लिए बस सेवा उपलब्ध कराई जाने की ख़बर है. ड्राइवर और क्लीनर नशे में होने के चलते बयान नहीं दर्ज किया जा सका है. बस के लिए दूसरे ड्राइवर उपलब्ध कर बच्चों की पिकनिक के लिए बस रवाना किया गया.  पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि पिकनिक से लौटने के बाद बस भी जप्त किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: पति की जमानत के लिए महिला ने बेच दी बेटी, दादी की शिकायत पर खुला राज, फिर पुलिस ने...

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget