एक्सप्लोरर

Mumbai Boat Accident: मुंबई बोट हादसे में लापता हुए 7 साल के बच्चे के लिए चल रहा सर्च ऑपरेशन, अब तक 14 की मौत

Mumbai Boat Accident: एक अधिकारी ने बताया दो दिन पहले मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास हुए हादसे के बाद लापता सात वर्षीय बच्चे को ढूंढने के लिए नौसेना द्वारा शुरू किया गया तलाशी अभियान जारी.

Mumbai Ferry Accident: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार (18 दिसंबर) को नेवी बोट और यात्री नाव 'नीलकमल' में हुई टक्कर की बाद लापता हुए सात साल के लड़के की तलाश के लिए अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा. मंगलवार शाम 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.

वहीं नौसेना ने हार्बर इलाके में हुई घटना की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने कहा, खोज और बचाव अभियान के तहत लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के एक हेलीकॉप्टर और नौकाओं के अलावा तटरक्षकों को भी तैनात किया गया है. दोनों बोट में सवार 113 लोगों में से 14 की मौत हो चुकी है, जबकि 98 लोग घायल हुए हैं. अधिकारी ने कहा, नौसेना की बोट में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो सही सलामत बच गए हैं.

नौसेना की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि बुधवार को नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह 'नीलकमल' नामक नौका से टकरा गया. यह नौका 100 से अधिक यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी. नौसेना के एक कर्मी और दो संविदा कर्मियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी. लगभग 98 लोगों को बचा लिया गया.

नाव में क्षमता से ज्यादा यात्री
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड (एमएमबी) द्वारा जारी दस्तावेजों के अनुसार, नाव में 84 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के सवार होने की अनुमति थी, लेकिन इसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. अधिकारी ने बताया कि कोलाबा थाने में बोट चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पीएम मोदी ने इस दुर्घटना में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. वहीं शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: शरद पवार-अजित पवार फिर आएंगे साथ? रोहित पवार की दो टूक, 'वो सत्ता में हैं इसलिए मैं भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget