एक्सप्लोरर

Mumbai: दिल्ली के CM केजरीवाल से पहले मुंबई BJP प्रमुख ने शरद पवार से की मुलाकात, क्या हैं मायने?

Mumbai News: इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी सामने नहीं है. गुरुवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल शरद पवार से मिलेंगे. इससे पहले शेलार ने पवार से मुलाकात की.

Maharashtra News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुंबई इकाई के प्रमुख और विधायक आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की. हालांकि, बैठक में क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मुंबई में एनसीपी अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले हैं.

कल शरद पवार से मिलेंगे सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) की लड़ाई में विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं का समर्थन मांगा. इस मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम उन लोगों को हराने के लिए एक साथ आए हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ हैं. ठाकरे ने कहा, "देश से जो (बीजेपी) प्रजातंत्र हटाने चाहते हैं मुझे लगता है उन्हें विपक्ष और विरोधी बोलना चाहिए. उन्हें लोकतंत्र विरोधी बोलना चाहिए. हम सब यहां पर देश और प्रजातंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हुए हैं."

BJP की जीती हुई सीटों पर MVA की नजर! अजित पवार बोले- 'सीट बंटवारे के दौरान सबसे पहले...'

शरद पवार MCA के अध्यक्ष रह चुके हैं

आशीष शेलार और शरद पवार प्रतिद्वंद्वी दलों से हैं, लेकिन जब मुंबई क्रिकेट या खेल की शीर्ष संस्था पर नियंत्रण की बात आती है तब वे एक साथ नजर आते हैं. बांद्रा पश्चिम से बीजेपी विधायक शेलार लगभग एक दशक से क्रिकेट राजनीति की दुनिया में रहे हैं, जबकि शरद पवार पूर्व में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष के रूप में सेवा दे चुके हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget