एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6.41 करोड़ का गांजा और सोना जब्त, 2 गिरफ्तार

Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने 5.02 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया. साथ ही 1.39 करोड़ का गोल्ड डस्ट बरामद हुआ. 2 आरोपी NDPS और कस्टम एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए.

मुंबई कस्टम के एयरपोर्ट आयुक्तालय ने 3-4 अगस्त की ड्यूटी के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMI Airport) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ और सोना जब्त किया.

कुल 5.027 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना), जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.02 करोड़ है और 1.51 किलोग्राम गोल्ड डस्ट, जिसकी कीमत 1.39 करोड़ है, बरामद किए गए. इन मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

24 कैरेट गोल्ड डस्ट बरामद

एक मामले में, एक ट्रांजिट यात्री ने 24 कैरेट गोल्ड डस्ट (वैक्स में छुपाए गए 4 टुकड़े), जिसका वजन 1510 ग्राम था और जिसकी कीमत 1.39 करोड़ आंकी गई, एयरपोर्ट स्टाफ को सौंपा.

एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) अधिकारियों ने उक्त स्टाफ को इंटरसेप्ट कर सोना बरामद किया. आरोपी एयरपोर्ट स्टाफ को कस्टम एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया.

5.027 किलोग्राम हरे रंग का गांठदार पदार्थ बरामद

एक अन्य मामले में, बैंकॉक से मुंबई आए एक यात्री को इंटरसेप्ट किया गया. जांच में यात्री के ट्रॉली बैग में वैक्यूम सील्ड प्लास्टिक पैकेट्स में छिपा लगभग 5.027 किलोग्राम हरे रंग का गांठदार पदार्थ बरामद हुआ, जिसे हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) माना जा रहा है.

इसकी कीमत करीब 5 करोड़ आंकी गई. आरोपी को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया.

एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी जब्तियां

बता दें, कुछ समय पहले मुंबई एयरपोर्ट कस्टम (जोन-III) ने 5 जुलाई 2025 को एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी जब्तियां करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई नारकोटिक्स ड्रग्स, वन्यजीव संरक्षण और सीमा शुल्क अधिनियमों के तहत की गई.

विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, मुंबई से बैंकॉक आए एक भारतीय नागरिक को CSMI एयरपोर्ट पर रोका गया. जांच के दौरान उसके चेक-इन बैग में छिपाकर रखी गई 9.662 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (weed) जब्त की गई, जिसकी अवैध बाजार कीमत 9.66 करोड़ आंकी गई है.

तीनों मामलों में अलग-अलग चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget