एक्सप्लोरर

Mumbai Air Pollution: मुंबई के लोगों का दम घोंट रही 'जहरीली' हवा, प्रदूषण से निपटने के लिए BMC ने बनाया ये प्लान

Mumbai Pollution Today: मुंबई में वायु की गुणवत्ता लगातार गिर रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए BMC ने 'हाइपर लोकल' डेटा प्राप्त करने के लिए कमांड-कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई है.

Mumbai Pollution: मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार सुबह 171 दर्ज किया गया है, इसे 'मध्यम' के रूप में वर्गीकृत किया गया. गुरुवार की सुबह शहर का एक्यूआई 160 (मध्यम) दर्ज किया गया था. पिछले कुछ दिनों से द्वीप शहर में प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में है. शहर लगातार गिरती हवा की गुणवत्ता से जूझ रहा है, बीएमसी पांच स्थानों पर वायु शोधक स्थापित करने की योजना बना रहा है - जिसमें जोगेश्वरी का जेवीएलआर जंक्शन, चेंबूर, मुलुंड, बीकेसी और दहिसर शामिल हैं - जहां कई निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं.

BMC ने बनाया ये प्लान
बीएमसी वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 'हाइपर लोकल' डेटा प्राप्त करने के लिए कमांड-कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है. एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई का नागरिक निकाय सेंसर-आधारित वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) निगरानी उपकरणों का उपयोग करके डेटा एकत्र करने के लिए एक कमांड और नियंत्रण केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है. एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जानकारी के लिए महानगर के विभिन्न इलाकों में उपकरण लगाए जाएंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस पहल के संबंध में कोई औपचारिक प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया है.

क्या बोले संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर?
एक दिन पहले मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर ने संवाददाताओं से कहा था कि शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वाहन पर लगे एयर फिल्टर सहित छह प्रौद्योगिकियों की पहचान की गई है. केसरकर ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की लगभग 350 बसों में धूल और अन्य कणों से अशुद्धियों को हटाने के लिए वाहन पर लगे फिल्टर लगाए जाएंगे.

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR-India) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार शाम को मुंबई में समग्र AQI 133 (मध्यम) दर्ज किया गया. शहर के दक्षिण में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर हवा की गुणवत्ता पिछले शुक्रवार शाम 301 AQI के साथ बहुत खराब दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: 'सरकार हमेशा आश्वाशन देती है, संविधान में संशोधन कर दिया जाए आरक्षण', संजय राउत ने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
RSS का जिक्र कर उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे पर निशाना, कहा- 'अगर संघ को...'
RSS का जिक्र कर उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे पर निशाना, कहा- 'अगर संघ को...'
Mumbai News: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
मुंबई: विधान भवन, मेट्रो और स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget