एक्सप्लोरर

Mumbai News: हीरा कारोबारी की BMW ने मजदूर को कुचला, कोस्टल रोड पर कर रहा था काम

Mumbai News: मुंबई में बीएमडब्ल्यू से एक मजदूर को टक्कर मारने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह घटना बीते सोमवार को कोस्टल रोड पर हुई थी. यह कोस्टल रोड पर पहला हादसा है.

Mumbai News: मुंबई में एकबार फिर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है जिसमें एक बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car) ने एक कामगार को कुचल दिया है. इस घटना में उसकी मौत हो गई. यह कार हीरे का कारोबार करने वाला एक व्यक्ति चला रहा था. यह घटना मुंबई के वर्ली में कोस्टल रोड (Mumbai Coastal Road) पर हुई है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना सोमवार शाम को कोस्टल रोड के दक्षिणी कॉरिडोर पर हुई. 

अधिकारी ने बताया कि यह कोस्टल रोड पर पहली घटना है जिसमें पीड़ित की मौत हो गई है. निर्माण स्थल पर वायरमैन का काम करने वाले कश्मीर मिसा सिंह के साथी ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कराई. आरोपी की पहचान राहिल हिमांशु मेहता (45) के रूप में हुई है जो कि वर्ली का रहने वाला है. 

कश्मीर सिंह के साथी ने पुलिस में की शिकायत
मृतक के मित्र पिंटू कुमार ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे कोस्टल रोड पर सोमवार को अपना-अपना काम कर रहे थे. तभी शाम सात बजे के करीब कश्मीर सिंह कॉरिडोर के उत्तर की दिशा में खड़ा था. दोनों ही तरफ से उस वक्त वाहनों का आवागमन जारी था. अचानक दक्षिणी कॉरिडोर पर तेज आवाज ने सबका ध्यान खींचा. सभी घटना स्थल की ओर पहुंचे और देखा कि नीले रंग की बीएमडब्ल्यू कार सड़क किनारे खड़ी है जबकि कश्मीर सड़क के बीचोंबीच पड़ा हुआ है. 

इन धाराओं के तहत BMW मालिक पर केस
पुलिस ने बताया कि कश्मीर को भाटिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने बीएमडब्ल्यू कार के ड्राइवर को अपनी हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि कश्मीर सिंह और पिंटू एक साथ ही जिजामाता नगर इलाके में रहते थे. पिंटू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने  भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) और 281 के तहत केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- MVA में सीट शेयरिंग को लेकर शरद पवार गुट के जयंत पाटील बोले, 'अगर विवाद हुआ तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget