एक्सप्लोरर

MLC Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच कांग्रेस की बड़ी मांग, 'कृपया उन्हें ऐसा करने से रोकें...'

MLC Election 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए आज चार बजे वोट डाले जाएंगे. वोटिंग के बीच कांग्रेस ने बीजेपी विधायक विधायक गणपत गायकवाड को लेकर बड़ी मांग की है.

Maharashtra MLC Election 2024: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया है कि थाने में शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोपी बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड को वोट डालने न दिया जाए. कांग्रेस उम्मीदवार प्रदन्या सातव के प्रतिनिधि अभिजीत वंजारी ने निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि गायकवाड न्यायिक हिरासत में हैं और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 62(5) के तहत वोट नहीं दे सकते.

एमएलसी चुनाव के बीच कांग्रेस ने की ये मांग
पत्र में कहा, ‘‘हमें पता चला है कि गायकवाड विधान भवन में वोट देने के लिए आएंगे. कृपया उन्हें ऐसा करने से रोकें... और किसी दबाव में आए बिना संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें. अन्यथा हमें कानूनी रास्ता अपनाना पड़ेगा.’’ कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गायकवाड़ को फरवरी में एक जमीन विवाद को लेकर पुलिस थाने के अंदर शिवसेना के एक पदाधिकारी पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

शाम चार बजे तक होगा मतदान
घटना के बाद से ही बीजेपी विधायक न्यायिक हिरासत में हैं. विधान परिषद की 11 सीट पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दक्षिण मुंबई के विधान भवन परिसर में मतदान प्रक्रिया जारी है जो कि शाम चार बजे तक चलेगी.

अजित पवार की पार्टी NCP विधायकों की वोटिंग पूरी हो गई है. एनसीपी के 40 और दो निर्दलीय सहित कुल 42 विधायकों ने मतदान किया. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के सभी विधायकों की वोटिंग पूरी हो चुकी है. शिवसेना ठाकरे गुट के विधायक भी मतदान कर रहे हैं. कुछ घंटे की रिपोर्ट की मानें तो अब तक 97 बीजेपी विधायकों ने मतदान किया है. कतार में लगकर विधायक मतदान कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MLC Election 2024: महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के बीच उद्धव गुट ने कर दी ये बड़ी मांग, बारिश का जिक्र कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget