एक्सप्लोरर

Nanded Hospital Deaths: नादेड़ की घटना पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री, 'अस्पताल का पहले भी किया दौरा, मिली थी शिकायतें'

Nanded Hospital News: नांदेड़ के अस्पताल में मरीजों की मौत का मसले पर राजनीतिक शुरू हो गई है.विपक्ष के आरोपों के बीच पंचायती राज्य मंत्री गिरिश महाजन ने अस्पताल का दौरा किया है.

Nanded Hospital Tragedy: महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) में डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (Dr. Shankarrao Chavan Govt Medical College & Hospital ) में बीते 48 घंटों में 31 मरीजों की मौत हो गई है. घटना के बाद राज्य सरकार ने जांच के लिए तीन डॉक्टरों की एक कमेटी का गठन कर दिया है. वहीं, इस मामले में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिश महाजन (Girish Mahajan) ने कहा कि 'मैं तीन-चार महीने पहले यहां आया था. लोगों से काफी शिकायतें मिली थीं.''

गिरीश महाजन ने जब अस्पताल का दौरा किया तो उन्हें पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि जब आपने मंत्री पद का प्रभार संभाला तो क्या किसी ने सरकारी अस्पतालों की स्थिति के बारे में आपको नहीं बताया? या आपने कभी इसकी स्थिति को लेकर कोई बैठक नहीं की या कभी निरीक्षण करने नहीं आए? इस पर गिरीश महाजन ने कहा, ''तीन-चार महीने पहले आया था और अस्पताल का निरीक्षण किया था. बहुत सारे लोगों की शिकायतें मिली थीं. यहां काफी अस्वच्छता थी, सफाई का मसला था. मैन पावर का मसला था.''

क्लास-3 और 4 के लिए होंगी 5500 पोस्टिंग
मंत्री गिरीश महाजन ने पत्रकारों को आगे बताया, ''हमने क्लास 3 और 4 के लिए 5500 लोगों की भर्ती की है. कोर्ट से स्टे आ गया था इसलिए पोस्टिंग नहीं हो पाई ,लेकिन अब स्टे हट गया है. मुझे लगता है कि एक सप्ताह के अंदर उनकी पोस्टिंग हो जाएगी.'' नांदेड़ में हुई मौत को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे विपक्ष के हमले का सामना कर रहे हैं. इन आलोचनाओं के बीच उन्होंने इस बात से इनकार किया कि दवाइयों और कर्मचारियों की कोई कमी है.

अस्पताल में नहीं कर्मचारियों की कमी- सीएम शिंदे
साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि मृतकों में से कई हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्ग, कम वजन वाले शिशु या दुर्घटना के शिकार लोग थे. सीएम शिंदे ने कहा, ''मौतें दुर्भाग्यपूर्ण हैं. हमने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है. जांच के आदेश दे दिए गए हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी.''

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: अजित पवार की नाराजगी की खबरों के बीच सुप्रिया सुले का बड़ा बयान- 'ट्रिपल इंजन में एक इंजन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget