एक्सप्लोरर

मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर फेंकी गई स्याही, राज ठाकरे पहुंचे, शिंदे गुट भी भड़का

Maharashtra News: मुंबई के शिवाजी पार्क में मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर अज्ञात व्यक्ति ने लाल स्याही डाली, जिससे तनाव फैल गया. शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा साफ की और पुलिस को सूचित किया.

मुंबई के शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे की पत्नी और उद्धव ठाकरे की मां 'मांसाहेब' मीनाताई ठीकरे की प्रतिमा पर स्याही डालने का मामला सामने आया, जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई. बुधवार (17 सितंबर) की सुबह करीब 6.00 बजे के आसपास किसी ने लाल रंग की स्याही मीनाताई ठाकरे के पुतले पर डाल दी थी. 

एक राहगीर ने प्रतिमा पर लाल रंग पड़ा देखा, जिसके बाद उसने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद उद्धव ठाकरे के शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मांसाहेब की प्रतिमा की सफाई की गई. इसी बीच पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई. पुलिस ने दोषी का पता लगाने के लिए 8 टीमें गठित की हैं.

शिंदे गुट ने भी जताई आपत्ति
महाराष्ट्र के गृह और राजस्व मंत्री योगेश कदम ने दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है. शिंदे गुट के नेता योगेश कदम ने मीनाताई ठाकरे को शिवसैनिकों की 'मातृशक्ति' बताया और कहा कि उनकी प्रतिमा पर रंग डालना शिवसेना नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से जुड़ा है. 

बाल ठाकरे के कहने पर बनी थी प्रतिमा
मंत्री ने आगे बताया कि शिवसेना नेता रामदास कदम ने बाल ठाकरे के निर्देश पर मां साहेब की प्रतिमा बनवाई और स्थापित कराई थी. इस घटना पर शिवसेना यूबीटी नेता अनिल देसाई ने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है. 

वहीं उद्धव ठाकरे गुट के विधायक महेश सामंन ने मीनाताई ठाकरे को हर कार्यकर्ता के लिए मातृत्व की प्रतीक हैं. उनकी प्रतिमा बुधवार सुबह 6.15 के बाद बिगाड़ी गई है. पुतले पर पेंट डालने वाला व्यक्ति मानस्कि रूप से अस्वस्थ नहीं लग रहा. विधायक ने कहा कि इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब यूबीटी नेता भारत-पाक मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि शिवसेना यूबीटी कि प्रदर्शन के विरोध में मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा का अपमान किया गया है.

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget