एक्सप्लोरर

बीड सरपंच हत्याकांड में नया मोड़, एक्ट्रेस प्राजक्ता माली के नाम को BJP विधायक ने घसीटा, मचा बवाल

Maharashtra News: प्राजक्ता माली ने BJP MLA सुरेश धास की उनके बारे में की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई. माली ने माफी की मांग करते हुए कहा है कि उनके नाम का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

Prajakta Mali on BJP MLA: महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है. इस बीच बीजेपी विधायक सुरेश धास और एक्ट्रेस प्राजक्ता माली के बीच छिड़े विवाद ने भी तूल पकड़ लिया है. दरअसल, बीजेपी के सुरेश धास ने मंत्री धनंजय मुंडे की आलोचना करते हुए अभिनेत्री प्राजक्ता कोली का भी जिक्र किया था. इसके बाद से ही बीजेपी विधायक को आलोचना का सामना करना पड़ा. 

प्राजक्ता माली ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि विधायक सुरेश धास के बयान से वह बहुत आहत हुई हैं और उनसे माफी की उम्मीद कर रही हैं. विधायक के खिलाफ वह पहले ही महिला आयोग में शिकायत कर चुकी हैं. साथ ही, प्राजक्ता माली ने चेतावनी दी थी कि अगर सुरे धास उनसे माफी नहीं मांगते हैं तो वह कानून की मदद लेंगी.

धनंजय मुंडे पर हमलावर हैं सुरेश धास
दरअसल, आष्टी से बीजेपी विधायक सुरेश धास लगातार अजित पवार गुट के नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने एक बयान में कहा था, "हम देख रहे हैं परली में रश्मिका मंदाना, सपना चौधरी और प्राजक्ता माली आती हैं. जिन्हें इवेंट मैनेजमेंट की राजनीति सीखनी है, उन्हें परली आना चाहिए." इस बयान पर ही एक्ट्रेस प्राजक्ता माली भड़क गईं और उन्होंने विधायक से माफी की मांग की है. 

प्राजक्ता माली का कहना है कि जबसे उन्होंने बीड जिले के परली में धनंजय मुंडे के कार्यक्रम में परफॉर्म किया है, तबसे उन्हें टारगेट किया जा रहा है. लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ऐसी राजनीतिक साजिश वह बर्दाश्त नहीं करेंगी.

'लोगों को हंसाने के लिए दिया आपत्तिजनक बयान'- प्राजक्ता माली
प्राजक्ता माली का आरोप है कि बीजेपी विधायक उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "आपको आपकी राजनीति मुबारक हो, लेकिन हमें इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? वहां कई मेल एक्टर्स भी थे, फिर महिलाओं को क्यों टारगेट किया जा रहा है?" वहीं, प्राजक्ता माली का कहना है कि बीजेपी विधायक ने उनके बारे में बहुत गलत बयान दिया है. उन्होंने केवल लोगों को हंसाने भर के लिए आपत्तिजनक बयान दिया और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया. वह इस मामले में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे-अजित पवार से भी मिलने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें: सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड: कहां है मुख्य आरोपी वाल्मीकि कराड? उज्जैन से पोस्ट की फोटो, साथ थे पुलिसकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget