एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, CM शिंदे के हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ेंगे मनोज जरांगे पाटिल

Maratha Aarakshan: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है. हमारा विरोध अब खत्म हो गया है. हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म हो गया है. मनोज जरांगे पाटिल की ओर से शनिवार को विरोध-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया. सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं. मनोज जरांगे सुबह 8 बजे अपना अनशन तोड़ सकते हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थित में मनोज जरांगे अपना अनशन तोड़ेंगे. अनशन तोड़ने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर सकते हैं.

कैबिनेट मंत्री दीपक केसकर और मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मनोज जरांगे से देर रात मिलने के लिए पहुंचा था. मनोज जरांगे की सभी मांगों को लेकर अध्यादेश निकाला गया. अध्यादेश की कॉपी मनोज जरांगे को सौंपी गई. उनकी सभी मांगें पूरी की गई हैं. मांगों को लेकर जीआर निकालने की मांग की गई थी.

मनोज जरांगे पाटिल की क्या थी मांग?

मनोज जरांगे ने मांग रखी थी कि अंतरावली सहित महाराष्ट्र के सभी मामले जो दर्ज हैं, उसे वापस लिया जाए. उसका सरकारी आदेश का पत्र उन्हें दिखाया जाए. आरक्षण पर फैसला आने तक मराठा समुदाय के बच्चों के लिए शिक्षा फ्री की जाए. इसके साथ ही सरकारी भर्ती में मराठाओ के लिए रिजर्व कोटा रखा जाए. इसके अलावा जरांगे ने अपने एक बयान में आगे कहा कि अभिलेख (नोंदि) खोजने में हमें भी मदद करनी होगी. अभिलेख मिलने पर सभी संगे-संबंधियों को प्रमाण पत्र दिया जाए. सगे-संबंधियों को लेकर अध्यादेश निकाला जाए.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया

वहीं सरकार की ओर से मांगों को मान लिए जाने के बाद मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारंगे की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है. हमारा विरोध अब खत्म हो गया है. हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है. हम उनका पत्र स्वीकार करेंगे. वो मुख्यमंत्री के हाथ से जूस पीकर अपना अनशन समाप्त करेंगे.

यह भी पढ़ें: Maharashtra News: महाराष्ट्र में ‘सबूतों के अभाव’ में सामूहिक रेप मामले में तीन लोग हुए बरी, कोर्ट ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget