एक्सप्लोरर

Manohar Joshi Death: बाल ठाकरे के करीबी...इतने साल रहे CM, जानें- कौन थे मनोहर जोशी?

Who Was Manohar Joshi: बाल ठाकरे के करीबी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का 23 फरवरी को तड़के निधन हो गया. मनोहर जोशी अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे.

Manohar Joshi Passes Away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है. वह 86 साल के थे और एक दिन पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी. आज (23 फरवरी) की सुबह उन्होंने अंतिम सांसे लीं.

रायगढ़ में जन्में मनोहर जोशी पढ़ाई के लिए आए थे मुंबई
कुछ महीने पहले भी मनोहर जोशी को ब्रेन हेमरेज के कारण हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, हालत स्थिर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. मनोहर जोशी खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे.

मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था. पढ़ाई के लिए मनोहर जोशी मुंबई चले आ गए थे. अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें मुंबई नगर निगम में एक अधिकारी के रूप में नौकरी मिल गई, जिसके बाद वह मुंबई में बस गए थे. 

बाल ठाकरे के करीबी माने जाते थे मनोहर जोशी
इसके बाद मनोहर जोशी बाल ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना में काम करने लगे. मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे. वह बाल ठाकरे के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे.

वहीं 1995 में जब राज्य में गठबंधन सत्ता में आई तो मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री बने. जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे. वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे. 

मनोहर जोशी ने इन पदों पर किया था काम
मनोहर जोशी सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे. मनोहर जोशी ने मुंबई नगर निगम के पार्षद, मेयर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, सांसद, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रह चुके थे.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: बहन को नकल कराने पुलिसकर्मी बनकर एग्जा सेंटर पहुंचा भाई, अधिकारी को किया सलाम और फिर..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget