एक्सप्लोरर

BJP ने उम्मीदवारी का किया विरोध तो नवाब मलिक ने दी चुनौती, कहा- '90 हजार वोटों से...'

Nawab Malik News: बीजेपी के विरोध पर नवाब मलिक ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि मेरा विरोध होगा. शिंदे साहब की पार्टी विरोध करेगी. फिर भी हम चुनाव तो लड़ेंगे. मैं दादा (अजित पवार) का आभार व्यक्त करता हूं.

Nawab Malik News: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक के चुनाव लड़ने को लेकर महाराष्ट्र में घमासान छिड़ गया है. बीजेपी उनकी उम्मीदवारी का खुलकर विरोध कर रही है. इस बीच पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि जिस तरीके से सारे विरोध के बावजूद मुझे उम्मीदवार बनाया है, हमें लगता है कि उन्होंने सोच-समझकर फैसला लिया है. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.

एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में कहा, ''वो (बीजेपी) कैंपेन नहीं करेंगे, विरोध करेंगे. किरीट सोमैया (बीजेपी नेता) ने कहा है कि वो शिवसेना के उम्मीदवार का प्रचार करेंगे. ये अपेक्षित था. जहां मैं चुनाव लड़ रहा हूं, वहां 90 हजार वोट से बीजेपी पीछे थी. जब एनसीपी ने वो सीट मांगी तो उन्होंने एक झटके में वो सीट छोड़ दी. मेरी उम्मीदवारी का मामला आया तो विरोध शुरू हो गया.''

हमें उम्मीद थी कि विरोध होगा- नवाब मलिक

मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा, ''ये हमें उम्मीद थी कि मेरा विरोध होगा. शिंदे साहब की पार्टी विरोध करेगी. फिर भी हम चुनाव तो लड़ेंगे. मैं दादा (अजित पवार) का आभार व्यक्त करता हूं. मेरा मुकाबला नवाब मलिक बनाम सभी होने वाला है.''

देवेंद्र फडणवीस क्या बोले?

आज (बुधवार, 30 अक्टूबर) ही नवाब मलिक को लेकर बीजेपी के नेता और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने शुरुआत में ही साफ शब्दों में एनसीपी से कहा था कि आप नवाब मलिक को टिकट नहीं दीजिए. 

उन्होंने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में कहा कि गठबंधन में बीजेपी उनका (नवाब मलिक) काम (प्रचार) नहीं करेगी. एकनाथ शिंदे की शिवसेना का भी वहां उम्मीदवार है. शिवसेना का उम्मीदवार रहता है तो उनका काम ही हम करेंगे.

बता दें कि बीजेपी नवाब मलिक पर दाऊद इब्राहिम से संपर्क रखने के आरोप लगाती रही है. इस मामले में नवाब मलिक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

Exclusive: 'देवेंद्र फडणवीस मेरे दोस्त हैं लेकिन...', एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में नाना पटोले ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget