एक्सप्लोरर

BMC Election: उद्धव और राज ठाकरे के एकजुट होने की संभावना के बीच महायुति का 'प्लान B' तैयार, क्या है तैयारी?

BMC Election: महायुति ने ठाकरे ब्रदर्स की एकजुटता की संभावना को देखते हुए अपना प्लान-बी तैयार कर लिया है, ताकि ठाकरे बंधुओं को आगामी लोकल बॉडी चुनाव में रोका जा सके.

महाराष्ट्र में जल्द ही स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों की घोषणा होने वाली है. इसे देखते हुए राज्य की सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं. महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच समीकरण बनाए जा रहे हैं. मुंबई, ठाणे, पुणे जैसे प्रमुख महानगरपालिकाओं के चुनाव भी इसी दौरान होंगे. ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दोनों भाई एक साथ आ सकते हैं. इसी पृष्ठभूमि में महायुति ने अपना प्लान-बी तैयार कर लिया है, ताकि ठाकरे बंधुओं को रोका जा सके.

ठाकरे बंधुओं के लिए ‘नो रिस्क’ नीति

सूत्रों के अनुसार महायुति ने ठाकरे बंधुओं के खिलाफ नो रिस्क नीति अपनाई है. प्लान बी के तहत, प्रमुख महानगरपालिकाओं में महायुति मिलकर चुनाव लड़ेगी. ठाकरे बंधु अगर एकजुट होते हैं तो उनकी ताकत बढ़ेगी, इसलिए महायुति इस बात की खास चिंता कर रही है कि उनके वोटों का विभाजन न हो. विशेष रूप से मुंबई समेत अन्य प्रमुख महानगरपालिकाओं में महायुति मिलकर मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है.

मुंबई जीतने के लिए विशेष योजना

ठाकरे बंधुओं को लाभ न हो, इसलिए महायुति विशेष रूप से मुंबई महानगरपालिका को जीतने पर ध्यान दे रही है. इस बार के चुनावों में मुंबई केंद्र में रहेगी. सभी पक्षों ने इसे जीतने की ठान ली है. ठाकरे बंधु भी यही लक्ष्य लेकर एकजुट होने की तैयारी में हैं. इसी को देखते हुए, मुंबई को जीतने की जिम्मेदारी उन नेताओं को सौंपी जाएगी, जो शहर की राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं.

ठाकरे कार्यकाल की पोल खोलने की रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, जहां-जहां महायुति के भीतर मतभेद हैं, उन्हें आगामी एक महीने में सुलझा कर चुनाव की तैयारी शुरू की जाएगी. साथ ही, महायुति मुंबई महानगरपालिका पर पिछले कई वर्षों से सत्ता में रही शिवसेना (ठाकरे गुट) के कार्यकाल की पोल खोलने की रणनीति भी अपना रही है. मुंबई के हर वार्ड की जिम्मेदारी महायुति के विधायकों को दी जाएगी.

जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति

महानगरपालिका का चुनाव जीतने के लिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना जरूरी है. अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है, जब लोग एकजुट होते हैं और उत्सव मनाते हैं. इस अवसर का उपयोग करते हुए महायुति त्योहारों के दौरान लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी. खासकर कोकणी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए गणेशोत्सव के समय मुफ्त ट्रेनें और एसटी बसों की सेवा की व्यवस्था की जाएगी. गोविंदा पथकों और सार्वजनिक गणेश मंडलों को भी महायुति से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है.

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget