एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'समुद्र में कोई ट्रैक्टर चलाता है क्या?' उद्धव और आदित्य ठाकरे ने उड़ाया मजाक तो CM शिंदे ने दिया ये जवाब

Uddhav Thackeray on CM Shinde:आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्होंने एकनाथ शिंदे की फोटो देखी. बीच क्लीनिंग के लिए समुद्र में ट्रैक्टर कौन चलाता है? यह बेहद हास्यास्पद है. अगर पोज़ देना था तो अच्छे से देते.

Maharashtra Winter Session: महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन उद्धव ठाकरे पहली बार सदन में आए. सदन में आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी सरकार पर लगातार हमले किए. सरकार के कामकाज की आलोचना आलोचना करते हुए उन्होंने एक बात यह भी उठाई कि मुख्यमंत्री ने समुद्र पर ट्रैक्टर चलाया. उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री देखा है जो जनता के घरों पर हल चलाता है और समुद्र पर ट्रैक्टर. आदित्य ठाकरे ने भी सवाल किया कि ऐसा भला कोई कैसा कर सकता है क्या? और अगर करता भी है तो कम से कम पोज़ अच्छा दे. 
 
शिवसेना यूबीटी के नेताओं की तरफ से आलोचना सुनने के बाद एकनाथ शिंदे ने सदन में ही प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ठाकरे को पता होना चाहिए वो ट्रैक्टर किसका था. वह ट्रैक्टर समुद्र तट पर रहने वाले ही एक व्यक्ति का था, जिसमें लगे कॉम्बर और जाल समुद्र कट पर मौजूद कचरे को इकट्ठा करते हैं और फिर उसे तोड़ देते हैं. एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि सवाल उठाने वालों को इसकी जानकारी नहीं है. 

सीएम शिंदे ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना
वहीं, सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए काह कि मुंबई नगर निमग के खजाने पर जेसीबी चलाने वालों को यह कैसे पता होगा? गौरतलब है कि हाल ही में सीएम शिंदे मुंबई के तटीय इलाकों में स्वच्छता का जायजा ले रहे थे. इसी कड़ी में वो जूहू चौपाटी गए. यहां उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाया और सफाई की. सीएम शिंदे की यह तस्वीर कुछ समय में ही वायरल हो गई. 

किसानों को लेकर बोले उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बेमौसम बारिश, सुखा पड़ने, ओलावृष्टि होने से किसान हताश परेशान है. उन पर पहले से ही कर्ज का पहाड़ है. बैंक लोन पर भी कई पाबंदियां लगा दी गई हैं. आज उनका साथ देने वाला कोई नहीं है. वहीं, उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया था. शिंदे सरकार को भी धीरे-धीरे पंचनामा बंद कर कर्ज माफी देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में इस सीट को लेकर BJP और NCP में घमासान? विधायक जयकुमार गोरे ने अजित पवार के फैसले को दी चुनौती

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
मुंबई में अंडरवर्ल्ड जैसी दहशत चाहता है बिश्नोई गैंग? बड़ी साजिश का खुलासा
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget