एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather Report: मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त, इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी

Mumbai Rain Forecast: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. इससे मुंबईवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

Mumbai Weather Report Today: जुलाई के मध्य में हुई भारी बारिश ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. इसके चलते मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश होगी. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी. इसके चलते निर्देश दिए गए हैं कि नागरिक मौसम की जांच करके ही बाहर निकलें.

कल कैसा था मौसम?
देश के महानगरों में शामिल मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. इससे मुंबईवासियों का जनजीवन पूरा अस्त-व्यस्त हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने दोपहर अपने जिला पूर्वानुमान और चेतावनी में सोमवार को शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

सामान्य रूप से चल रही हैं ट्रेनें
अधिकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के महालक्ष्मी, भायखला, मालाबार हिल्स, माटुंगा, सायन, बांद्रा, सांताक्रूज, अंधेरी सहित कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश शुरू हुई. उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आई. नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि शहर में कहीं भारी जलभराव की कोई खबर नहीं है और मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे मार्ग पर लोकल ट्रेन सामान्य रूप से चल रही हैं. 

बस सेवा मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं 
एक अधिकारी के अनुसार, बारिश के कारण बृहन्मुंबई विद्यतु आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) की बस सेवाओं के मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. आईएमडी के मुंबई केंद्र ने सोमवार सुबह आठ बजे जारी अपने पूर्वानुमान में शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. आगे अधिकारी ने बताया कि मुंबई और पूर्वी और पश्चिम उपनगरों में सोमवार सुबह आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में क्रमश: 65.50 मिलीमीटर, 19.74 मिलीमीटर और 23.56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: मुंबई में पानी में डूबने से तीन किशोर लड़कों की मौत के बाद सभी के शव बरामद, बचाव अभियान समाप्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget