एक्सप्लोरर

Maharashtra Violence: संभाजी नगर में हुई हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, फडणवीस ने लोगों से की ये अपील

Sambhajinagar Violence: महाराष्ट्र के संभाजी नगर में हुई हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. इस मामले में देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है.

Maharashtra Violence Update: छत्रपति संभाजी नगर में दो बजे दो गुटों में मारपीट हो गई. इस मौके पर पुलिस की गाड़ियां समेत कई निजी कारों में आग लगा दी गई. कुछ जगहों पर पथराव भी देखा गया. इस बीच, राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि संभाजी नगर में स्थिति नियंत्रण में है और सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए. देवेंद्र फडणवीस ने कहा, संभाजी नगर में तनाव अब कम हो गया है. हम इस पर नजर रख रहे हैं. देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने एहतियात के तौर पर संभाजी नगर में भारी पुलिस बल तैनात किया है. साथ ही किसी को भी इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे तनाव पैदा हो. उन्होंने सभी से शांत रहने की अपील भी की.

देवेंद्र फडणवीस ने की ये अपील
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'संभाजीनगर में जो परिस्थिति रात में हुई थी उस पर अब काबू पा लिया गया है तो सभी निवेदन करना चाहता हूं कि शांति बनाए रखें. प्रभु श्री राम जी का आज हम जन्मोत्सव मना रहे हैं तो ऐसे समय सभी को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए और शहर में शांति बनाए रखना चाहिए.'

राम मंदिर के पास मारपीट
इसी दौरान किराडपुरा थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास रात करीब दो बजे दो गुटों में मारपीट की घटना हो गयी. इस मौके पर पुलिस की गाड़ियां समेत कई निजी कारों में आग लगा दी गई. कुछ जगहों पर पथराव भी देखा गया. घटना किराडपुरा इलाके में राम मंदिर के पास कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद हुई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. स्थिति पर काबू पाया गया.

क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार की रात करीब 1 बजे की है. संघर्ष के दौरान, लगभग 20 वाहनों में आग लगा दी गई और पथराव किया गया. पुलिस ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कर्मियों को बल, आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है. घटनास्थल का दौरा करने वाले जिला पालक मंत्री संदीपन भुमारे ने भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और उन्होंने शांति की अपील की.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Violence: महाराष्ट्र में दो गुटों में मारपीट के बाद जमकर हुआ पथराव, पुलिस की गाड़ियों में भी लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget