एक्सप्लोरर

Watch: सातारा में पैराग्लाइडिंग करते हुए परीक्षा देने पहुंचा छात्र, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान, वायरल हुआ Video

Satara Viral Video: महाराष्ट्र के सतारा में छात्र समर्थ महांगडे ने परीक्षा सेंटर पर पहुंचने के लिए पैराग्लाइडिंग का सहारा लिया. समर्थ ने ट्रैफिक से बचने के लिए यह तरीका अपनाया.

Satara Student Video: महाराष्ट्र के सतारा से एक अनोखा मामला सामने आया है. वाई तालुका के पसरानी गांव के एक छात्र समर्थ महांगडे ने परीक्षा सेंटर पर पहुंचने के लिए पैराग्लाइडिंग का सहारा लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि समर्थ महांगडे को कॉलेज में परीक्षा देने जाना था और एग्जाम में केवल 15 से 20 मिनट बाकी थे, ऐसे में उन्होंने ट्रैफिक से बचने के लिए यह तरीका अपनाया.

जानकारी के मुताबिक, समर्थ महांगडे ने वाई पंचगनी सड़क के पसरानी घाट खंड में भारी यातायात से बचने के लिए पैराग्लाइड करके परीक्षा केंद्र तक पहुंचे. उन्होंने अपने बैग के साथ स्कूल में पैराग्लाइड करते ही एंट्री ली. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में समर्थ को पैराग्लाइडिंग के जरिए हैरिसन फॉली पॉइंट से पसारनी घाट सेक्शन होते हुए परीक्षा केंद्र तक पहुंचते देखा गया.

हालांकि यह वीडियो एक बार फिर पसरानी घाट पर ट्रैफिक जाम की समस्या को उजागर करता है, जो खासकर वीकेंड और साल के अंत में बढ़ जाती है. बता दें समर्थ महांगडे बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है और हैरिसन फॉली पॉइंट पर एक गन्ने के जूस का स्टॉल चलाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा के दिन समर्थ किसी काम के चलते पंचगनी में थे.

ट्रैफिक की वजह लिया पैराग्लाइडिंग का सहारा
वहां से उन्हें परीक्षा देने जाना था, लेकिन उन्हें बाद में अहसास हुआ की ट्रैफिक की वजह से वे केंद्र पर परीक्षा के लिए तय समय पर नहीं पहुंच पाएंगे. इसके बाद उन्होंने पैराग्लाइडिंग करके पहुंचने का फैसला किया. जिसके बाद एडवेंचर एक्सपर्ट गोविंद येवाले मदद के लिए आगे आए और पैराग्लाइडिंग की टीम ने समर्थ को सेंटर तक पहुंचाने का फैसला किया जिसके बाद समर्थ पहले तो हिचके लेकिन कोई और चारा ना होने की वजह से वह जल्द ही मान गए और उन्होंने पैराग्लाइडिंग के जरिए एग्जाम सेंटर तक पहुंचने का निर्णय लिया.

वीडियो में पूरी टीम समर्थ को पैराग्लाइडिंग के लिए तैयार करती दिखाई दे रही है. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल है जिसके बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. आपको बता दें कि सतारा पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित है और पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के लिए बेहद लोकप्रिय स्थान है.

ये भी पढ़ें - Ladki Bahin Yaojna: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का लाडकी बहिन योजना पर बड़ा बयान, 'हमारी सरकार ने...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर भड़की NCP, कांग्रेस दफ्तर में हंगामा
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget