एक्सप्लोरर

Maharashtra News: अमरावती में राज्य परिवहन की बस में लगी आग, सामने आया ये वीडियो

Maharashtra: अमरावती में एक राज्य परिवहन की बस में अचानक आग लग गई. बस में 35 लोग सवार थे. इससे पहले पुणे में भी एक बस में आग लग गई थी.

Fire In Bus: महाराष्ट्र के अमरावती (Amravati) के पिंपलविहिर में मंगलवार को एक राज्य परिवहन (एसटी) की बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि मामले में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं है. बस में कुल 35 यात्री सवार थे. बस में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं. बस में इस तरह आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन अचानक बस में आग लग जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यह घटना अमरावती के पिंपलविहिर का है.

पुणे में भी बस में लगी आग

इसके पहले महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को राज्य परिवहन की एक बस में आग लग गई. बस में सवार 42 यात्री बाल-बाल बच गये. सभी यात्री सुरक्षित बताये गए हैं. दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यरवदा इलाके के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आस-पास हुई. घटना के समय बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी.

सबसे पहले बस चालक और परिचालक ने वाहन से धुंआ उठता देखा

अधिकारी ने बताया कि बस चालक और परिचालक ने वाहन से धुंआ उठता देखा, जिसके बाद सभी यात्रियों को तत्काल बस से नीचे उतार दिया गया. अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के नीचे उतरने के बाद पूरी बस में आग लग गई. उन्होंने कहा, ''आग लगने की घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ.'' उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

पिछले हफ्ते भी लगी थी आग

इसके अलावा दीपावली पर महाराष्ट्र के पुणे से पटाखों के का कारण कम से कम 15 जगहों से आग लगने की घटनाएं रिपोर्ट की गई. इन में से एक घटना में पटाखों से लगी आग के कारण एक पूरा घर ही जलकर खाक हो गया.

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra Corona Update: ठाणे में कोरोना के 43 नये मामले सामने आये, कितनी है जिले में एक्टिव केस की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget