एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: ठाणे में कोरोना के 43 नये मामले सामने आये, कितनी है जिले में एक्टिव केस की संख्या

Maharashtra Corona: नए कोरोना मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7 लाख को पार कर गई है. ठाणे में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 11,965 हो गई है.

Thane Corona News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 43 नए मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,46,733 पर पहुंच गयी है. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जिले में कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 300 हो गयी है. उन्होंने बताया कि ठाणे में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 11,965 पर बनी हुई है. कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 7,35,174 पर पहुंच गयी है.

पिछले 24 घंटे कितने मामले सामने आये

भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाये तो  कोविड-19 के 1 हजार 326 नए मामले सामने आए थे. इसके बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 53 हजार 592 पर पहुंच गई.

कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या को पिछले दिन के आंकड़ों से तुलना किया जाए तो 18 हजार 317 से घटकर 17 हजार 912 रह गई है. इसका मतलब बीते 24 घंटे में कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या में 405 की कमी दर्ज की गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे तक जारी किये गए नए आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई. अब कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5 लाख 29 हजार 024 हो गई. इन आठ मरने वालो में वे पांच लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, एक्टिव मरीजों की जो संख्या है, वो कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 फीसदी हो गई है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 405 की कमी दर्ज की गई है.

Pune Hotel Fire: पुणे के लुल्ला नगर इलाके के मशहूर होटल में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget